सही काम बिना पैरवी होगा, गलत के लिए जगह नहीं : बखरी SDM
Ad Place!

सही काम बिना पैरवी होगा, गलत के लिए जगह नहीं : बखरी SDM

THN Network 


VIKAS VERMA

BAKHRI/BEGUSARAI : 2019 बैच के BPSC टाॅपर (8th Rank) और बखरी अनुमंडल के नव पदस्थापित SDM सन्नी कुमार सौरव ने कहा है कि बखरी अनुमंडल के लोगों को अब वाजिब काम के लिए बेगूसराय या पटना का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। उनका जो भी सही काम होगा वह यहीं ससमय होगा। और सही काम के लिए उनके पास किसी प्रकार की पैरवी की भी जरूरत नहीं है। लेकिन गलत काम के लिए चाहे कोई जितना भी सिफारिश कर करा ले वह नहीं होगा। 




tophindinews.com के साथ बातचीत में नए SDM ने कहा कि बदलाव की शुरूआत हो गई है, जल्द ही यह बदलाव धरातल पर भी दिखने लगेगा। प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष होकर काम करेगा। अनुमंडल क्षेत्र में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रशासन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अहम भूमिका निभाने के लिए पांच IAS अफसरों के साथ सम्मानित हो चुके श्री सौरव की चर्चा बिहार में एक निष्पक्ष पदाधिकारी के तौर पर की जाती है। उन्होंने कहा कि किसी को भी कहीं कोई दिक्कत आ रही है वह सीधे उनसे मिले। बगैर किसी झिझक के। आम लोगों की समस्यायों को दूर करने के लिए वह दफ्तर में उपलब्ध हैं। बस काम सही होना चाहिए, किसी से सिफारिश कराने की जरूरत नहीं है। जनहित के कार्यों के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला है। लोगों की समस्यायों को दूर करना उनकी प्राथमिकता है।


बखरी में भूमि विवाद के बढ़ते मामलों पर SDM श्री सन्नी ने कहा कि यह सिर्फ बखरी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की समस्या है। लेकिन भूमि विवाद संबंधी मामलों को लेकर सरकार का स्पष्ट कानून और गाइडलाइन है। भूमि विवाद के निपटारे के लिए DCLR कोर्ट है। DCLR साहब से भी इस मुद्दे पर बात हुई है, भूमि विवाद के मामलों के शीघ्र निराकरण करने की कोशिश रहेगी। और जो भूमि विवाद गंभीर प्रकृति के हैं और जो इस न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर का होगा, उसे सक्षम न्यायालय में भेजा जाएगा। अरेराज में DCLR रहते हुए उन्होंने ऐसे प्रयोग किए जिससे भूमि विवाद के बहुत से मामले समाप्त हो गए।



उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सरजमीं पर पहुंचाया जाएगा। जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का सही तरीके से लाभ पहुंचे यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसकी नियमित निगरानी वह करते रहेंगे। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से फीडबैक वह लेते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!