मेयर पिंकी देवी ने उपमेयर व कुछ वार्ड पार्षद पर लगाया विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप
Ad Place!

मेयर पिंकी देवी ने उपमेयर व कुछ वार्ड पार्षद पर लगाया विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप

THN Network (Desk): 



 BINOD KARN


BEGUSARAI: मेयर पिंकी देवी ने कहा है कि उप मेयर श्रीमती अनीता देवी राय व वार्ड पार्षद सह पूर्व उपमेयर राजीव रंजन सहित कुछ वार्ड पार्षद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं जो कहीं से भी उचित नहीं है। उन्होंने सभी पार्षदों से अनुरोध किया है कि विकास कार्यों में मिल कर काम करें। हम सभी को उचित सम्मान देने के लिए तैयार हैं। वे शनिवार को अपने रतनपुर स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थी।

मेयर पिंकी देवी ने कहा कि कुछ लोगों को उनसे नफरत नहीं है, बल्कि उनके पति संजय कुमार के नाम से ही शायद नफरत है। यही वजह है कि बार-बार एक महिला होते हुए दूसरी महिला को उप मेयर अनीता देवी राय द्वारा अपमानित करने का काम किया जा रहा है। यह अच्छी बात नहीं है। जनता उन्हें भी चुना है और मुझे भी। ऐसे में विकास कार्यो में बाधक नहीं बने। 26 जनवरी को शहर के जनता जनार्दन को बुलाया गया और उनके स्वागत में खर्च किया गया। मिठाई खिलाई गई। ऐसे में यह कहना की बेवजह राशि खर्च किया गया है। यह तो शहरवासियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि पार्षद तो क्या आम जनता भी आरटीआई के माध्यम से खर्च का लिखित हिसाब ले सकती। उन्होंने कहा कि झंडोत्तोलन के मौके पर अतिथि, पार्षद, नगर निगम कर्मचारियों व आमलोग जो समारोह में शामिल हुए उन्हें मिठाई खिलाने की परंपरा रही है और इस बार भी यही किया गया है। पैकेट व अलग से जिलेबी पर महज 92 हजार 800 रुपये खर्च किए गए हैं। जबकि 6 लाख खर्च का अफवाह फैला दिया गया। यह कहीं से भी उचित नहीं है।

इस मौके पर मेयर पिंकी देवी के पति सह पूर्व मेयर संजय कुमार ने निवर्तमान उप मेयर सह पार्षद राजीव रंजन एवं वर्तमान उप मेयर अनिता राय द्वारा उन पर दबंग होने, लाइट एवं डस्टबिन खरीद घोटाला का आरोपी होने की बात कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसको लेकर सफाई देते हुए कहा कि अपराधियों के साथ किसकी साठगांठ है। कौन लोग अपराधियों के साथ मिलकर गलत- गलत कार्य करते हैं। यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने खुले तौर पर पूर्व उप मेयर राजीव रंजन पर राजनीति हमला करते हुए कहा कि सभी लोगों को पता है कि पटना में राजीव रंजन ने नगर निगम कर्मियों के साथ किया मारपीट किया है और फाइल लेकर भाग गए थे। जिसको लेकर नगर निगम के प्रधान सचिव ने एफआईआर करने का भी आदेश दिया था। लेकिन निवर्तमान मेयर ने अपने चहेते तत्कालीन उप मेयर को बचा लिया। इसके साथ ही नगर निगम के दो कर्मियों द्वारा विधिवत लिखित रूप से विभाग को शिकायत किया गया कि उनके साथ गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार किया जाता हैं। यह साबित करता है कि दबंग कौन है। संजय कुमार ने कहा कि लाइट की खरीदारी को लेकर उन पर बार-बार सवाल किया जाता है, जबकि यह पूरी तरह से बोर्ड की बैठक में पास होने के बाद सरकार के निर्देशों का पूरा- पूरा पालन करते हुए खरीदारी की गई है। उन्होंने कहा कि डस्टबिन की आपूर्ति निर्वतमान मेयर यूपी सिंह के कार्यकाल में हुआ है। ऐसे में यदि वे गुणवत्ता से संतुष्ट नहीं थे, तो विभाग को उन्होंने एनओसी क्यों दिया। उन्होंने विभाग को डस्टबिन क्यों नहीं लौटाया। यह साबित करता है कि वे निर्दोष है और उन्हें बेवजह राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। पूर्व मेयर ने कहा कि उपमेयर कई समिति में अपने चहेते को रखवाना चाहती हैं। यही वजह है कि दबाव बनाने के लिए वे तरह-तरह का हथकंडा अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमने नारा दिया था- आपका सेवक, आपके द्वार, पिंकी देवी, संजय कुमार, जिसे जनता ने स्वीकार किया और बड़ी जीत दिलाई। ऐसे में किसी के पेट में दर्द होता है, तो वे क्या करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!