महागठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी BJP, संगठन को और सशक्त बनाने का लक्ष्य: संजीव चौरसिया
Ad Place!

महागठबंधन सरकार को सबक सिखाएगी BJP, संगठन को और सशक्त बनाने का लक्ष्य: संजीव चौरसिया

THN Network (Desk): 



BINOD KARN

BEGUSARAI: Bihar BJP के General Secretary संजीव चौरसिया ने कहा है कि महागठबंधन सरकार को सबक सिखाने के लिए संगठन को और सशक्त व मजबूत बनाने की जरूरत है। इसके लिए अभी से कार्यकर्ताओं को लग जाना चाहिए। वे मंगलवार को मटिहानी प्रखंड के गोदरगामा में विप्लवी पुस्तकालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने की।

 कार्यसमिति की बैठक से पहले प्रदेश महामंत्री ने जिले के BJP कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन संबधी बातों एवं पहलुओं से अवगत हुए तथा आगे की कार्ययोजना बताई।

 उसके उपरांत अटल सभागार परिसर में BJP का झंडा फहराया गया तथा मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

  संजीव चौरसिया ने संगठन संबधी बातों पर विचार विमर्श व भविष्य में निकम्मी महागठबंधन सरकार को सबक सिखाने हेतु कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि हम संघर्ष के बदौलत ही विश्व की सर्वश्रेष्ठ पार्टी बनकर आज उभरे हैं। हमने सड़कों पर संघर्ष कर ये उपलब्धि हासिल की है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह G-20 की अध्यक्षता का अवसर मिलना बदले हुए हिंदुस्तान का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई। 

 वहीं जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने मंचस्थ अतिथियों के भाषण के उपरांत संगठन के वर्तमान परिस्थितियों एवं भविष्य में होने वाले कार्यक्रम से कार्यकर्ता को अवगत कराकर बिहार के खोखले महागठबंधन सरकार पर जमकर बरसा।

 उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सदैव बिहार की जनता को ठगा है। वहीं तेजस्वी यादव ने बिहार के युवाओं को सदैव ठगने का कार्य किया है। मेहनतकश व कर्मठ बिहार के किसानों का हालत काफी खराब है। युवाओं को रोजगार के बदले लाठी मिल रही है। हम सभी कार्यकर्ता मजबूत बनें और आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएंगे।

 

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की बेहतरी के लिए हम सब सदैव कार्य किया है और आगे भी इस मिशन को जारी रखेंगे। आज बिहार बदहाल और त्रस्त है। यहां के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री बंगले का सुख भोगने में लगे हैं। आप सब एकता का परिचय देकर इस चाचा- भतीजा के सरकार को सबक सिखाएं।

 वहीं Ex. MLC रजनीश कुमार ने कहा कि एक वक्त में बिहार की पहचान शिक्षा और समृद्धि से थी आज हत्या और लूट से है। जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में भाजपा के कार्यकर्ता व परना पंचायत के मुखिया की हत्या इस सरकार के कानून व्यस्था की पोल खोल रही है। हम भाजपा कार्यकर्ता इसका मुखर विरोध करें। बिहार को बचाना हमारा परम कर्तव्य होगा। जो कि हमारे आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय व अटल जी का सपना था।

 वहीं MLC सर्वेश कुमार ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र व राज्य के विकास की आधारशिला होती है। एक वक्त था जब नालंदा विश्वविद्यालय का वैश्विक स्तर पर पहचान थी आज बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हरेक क्षेत्र में पिछड़ गया है। चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य या रोजगार का क्षेत्र हो।

 वहीं संगठन के भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्होंने चर्चा कर संगठन के मजबूती पर बल दिया। 

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश शांडिल्य, MP प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, शिक्षाविद् डॉ सुरेश प्रसाद राय और Dy. Mayor अनिता राय आदि ने भी कार्यसमिति में अपनी बात रखी। मंच संचालन जिला मंत्री शालिनी देवी ने किया। जिला कार्यसमिति बैठक को सफल बनाने में बलराम प्रसाद सिंह, अनिल प्रसाद, कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश, राजीव वर्मा, रामकल्याण सिंह, मोनू कुमार, बब्लेश पार्थ सारथी, राकेश पाण्डे, अमरेश कुमार, आलोक बंटी, शशांक शेखर, सत्यम चंद्र, सुमित सन्नी, लक्ष्मण राय, सीताराम सिंह,मंटून, आदि सक्रिय थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!