जाति आधारित जनगणना को ले DM रोशन कुशवाहा गंभीर, पंचायतों में किया निरीक्षण
Ad Place!

जाति आधारित जनगणना को ले DM रोशन कुशवाहा गंभीर, पंचायतों में किया निरीक्षण

THN Network (BINOD KARN)


BEGUSARAI: जिला पदाधिकारी सह प्रधान गणना पदाधिकारी, बेगूसराय रोशन कुशवाहा ने बुधवार को गढ़पुरा प्रखंड के गढ़पुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 तथा चेरियाबरियारपुर प्रखंड के मंझौल 3 पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 एवं मंझौल 4 पंचायत अंतर्गत वार्ड-10 में बिहार जाति आधारित गणना, 2022 अंतर्गत प्रथम चरण में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। गढ़पुरा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-7 में गणना कार्यों का जायजा लेने के क्रम में उन्होंने संबंधित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बिहार जाति आधारित गणना, 2022 हेतु निर्धारित मार्गदर्शिका के अनुरूप कार्य करें। इसी प्रकार मंझौल 3 पंचायत अंतर्गत वार्ड-10 में प्रथम चरण के कार्यों का जायजा लेने के क्रम में विभिन्न प्रपत्रों एवं अभिलेखों की भी समीक्षा की तथा प्रगणकों एवं अन्य सभी संबंधित कर्मियों को पहचान पत्र लगाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मंझौल 4 पंचायत अंतर्गत वार्ड-10 में निरीक्षण के दौरान प्रगणकों द्वारा तैयार किए गए नजरी नक्शा में त्रुटि को इंगित करते हुए आवश्यक सुधार लाने का निर्देश दिया। 

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सहयोग प्राप्त करने का निर्देश देने के साथ ही संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को दैनिक रूप से पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा करने तथा त्रुटि पाए जाने की स्थिति में त्रुटि निराकरण कराते हुए संबंधित जानकारी गणना कार्यों के अनुश्रवण हेतु बनाए गए व्हाट्स एप्प ग्रुप में साझा करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में उन्होंने समय-समय पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को विभीगीय निर्देशों एवं पत्रों से अवगत कराने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ध्यातव्य हो कि प्रथम चरण का कार्य 07 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 तक निर्धारित है जिसके अंतर्गत भवन नंबरीकरण एवं मकान सूचीकरण से संबंधित कार्य आदि किया जाना है।

जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान गणना पदाधिकारी, बेगूसराय रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में आज गणना चार्ज के सभी वरीय पदाधिकारी, सभी चार्ज पदाधिकारी एवं सभी सहायक चार्ज पदाधिकारियों ने अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों का भ्रमण कर बिहार जाति आधारित गणना, 2022 के प्रथम चरण में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जिला पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी संबंधित पदाधिकारी 11 एवं 12 जनवरी, 2023 को अपने क्षेत्र अंतर्गत 05 गणना ब्लॉक की जांच एवं सर्वेक्षित 10 गणना ब्लॉक की जांच करना सुनिश्चित करेंगे तथा इस क्रम में वे गणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए गणना कार्यों का पर्यवेक्षण भी करना सुनिश्चित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!