स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कला-संस्कृति आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित
Ad Place!

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कला-संस्कृति आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित

THN Network







 BINOD KARN 

BEGUSARAI: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर RCPSM  आर्ट एंड क्राफ्ट कॉलेज लोहिया नगर के प्रांगण में सुलोचना सामाजिक संस्था द्वारा कला संस्कृति पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पिंकी देवी व नवनिर्वाचित उपमहापौर श्रीमती अनिता राय, पूर्व महापौर संजय कुमार, समाजसेवी विश्वरमन सिंह राजू, वार्ड पार्षद उमेश राय, अशोक कुमार सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्विज प्रतियोगिता में कुल 10 टेबल बनाया गया था। प्रत्येक टेबल पर 4-4 बच्चे का ग्रुप बनाया गया था।

 जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले ग्रुप को समाजसेवी दिलीप कुमार सिन्हा, अधिवक्ता समीर शेखर सिन्हा, उमेश राय, मनोहर सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वही बच्चों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती पिंकी देवी ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हर माह होना चाहिए। इससे बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ तार्किक ज्ञान का भी विकास होगा। वही सुलोचना सामाजिक संस्था के सचिव रविंद्र मनोहर ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए क्विज प्रतियोगिता का होना बहुत ही जरूरी है। ताकि बच्चों के अंदर आत्मविश्वास जगे। मौके पर जज के रूप में इंद्रमोहन प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, राजन कुमार सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!