भारत यात्रा के समापन पर कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत अमिता भूषण ने भी लहराई तिरंगा
Ad Place!

भारत यात्रा के समापन पर कांग्रेस के देशव्यापी कार्यक्रम के तहत अमिता भूषण ने भी लहराई तिरंगा

THN Network (Desk): 







BINOD KARN 

BEGUSARAI: राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सम्पूर्ण देश के हर प्रखंड में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर जिले के सभी प्रखंडों में तिरंगा झंडा फहराया गया। जिले क़े सभी 18 प्रखंड और निगम क्षेत्र के अध्यक्ष के नेतृत्व और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान सदर प्रखंड क़े सांख गांव में आयोजित समारोह में बेगूसराय की पूर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण स्वयं उपस्थित रही।
     



 झंडोतोलन कार्यक्रम के मौके पर श्रीमती अमिता भूषण ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में नफरत और तानाशाही के खिलाफ राहुल गांधी की देश के एक छोड़ से दूसरे छोड़ तक की गई भारत जोड़ो पदयात्रा ने साबित कर दिया है कि यह देश नफरत से नहीं प्यार से ही चलेगा। राहुल जी ने इस पदयात्रा के माध्यम से न सिर्फ लोगों को नफरत क़े खिलाफ एकजूट किया बल्कि उनकी समस्याओं को समझने का भी प्रयास किया है। श्रीमती अमिता भूषण ने कहा कि दुनिया राहुल गांधी की राजनीतिक दूरदर्शिता और परिपक्वता की कायल हो गई है। राहुल जी ने जिन- जिन मुद्दों पर सरकार को आगाह किया था आज वो सच साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ- साथ प्रादेशिक पदयात्रा का जो आयोजन बिहार में हो रहा है उसमें सहज रूप से आमलोग शामिल हो रहे हैँ। इस मौके पर अमिता भूषण क़े साथ सदर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, रामू सिंह, श्रीकांत राय, रामानन्द सिंह, कमल किशोर पोद्दार, जयप्रकाश साह, ब्रजेश कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू, प्रभांशु बिट्टू, अधिवक्ता अलोक कुमार नवल साह, धर्म प्रकाश भारती, राजू पोद्दार, मो. कुड़ू, भासो सिंह, अमित कुमार, डॉ. असलम, मिथिलेश सिंह, मो. इरशाद, मो. इमरान, मो. इजाज,  गौतम साह, मो. डावर खान, मुकेश  कुमार, नीरज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रमुख कार्यकर्ताओं में धर्मराज सहनी, नितीश कुमार, आभास झा, राजेश महतों, रेणु देवी, कमलेश कंचन, उदय सिंह, मो. नाज, मदन मोहन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राकेश सिंह, मो तारिक़, मो. शाहीद, दिनेश महतों, चौधरी महतों, अशोक सिंह,  जितेंद्र झा,  सुधीर सिंह, सुरेश चौधरी, रामानुज कुंवर, सुरेन्द्र सिंह, यशवंत कुमार, संजय चौधरी, वालेश्वर महतों, ब्रजेश कुमार प्रिंस आदि ने अपने- अपने प्रखंड कार्यालय में झंडा फहराया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!