चाचा-भतीजा की सरकार बिहार को गर्त में धकेल रही है, अपराधियों को दे रही संरक्षण : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा
Ad Place!

चाचा-भतीजा की सरकार बिहार को गर्त में धकेल रही है, अपराधियों को दे रही संरक्षण : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा

THN Network





BINOD KARN

BEGUSARAI: विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चाचा- भतीजा की सरकार बिहार को गर्त में धकेल रही है। वे शनिवार को बेगूसराय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। शराबबंदी को लेकर सरकार पर जमकर बरसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जानबुझ कर जनता के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। आलम यह है कि शराब पीने से रोज राज्य में दर्जनों लोग काल के गाल में समा रहे हैं, पर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को बिहार के आमजनों का तनिक भी ख्याल नहीं है।

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रदेश भर में प्रतिदिन हत्या, डकैती व लूट की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों पर नकेल नहीं कसा जा रहा है। जो सरकार और अपराधी के मिलीभगत को दर्शाता है।हम कह सकते हैं कि अपराधी को संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में भी रोज घटनाएं घट रही है पर सरकार और प्रशासन सोयी हुई है। पूर्व में भी जितनी भी घटनाएं हुई है किसी अपराधी को प्रशासन अबतक गिरफ्तार नहीं कर पायी है और न कुर्की जब्ती हुई है। हर मोर्चे पर ये निकम्मी सरकार विफल है। 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद, अनिल प्रसाद सिंह, निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी और मोनू कुमार, कोषाध्यक्ष राम कल्याण सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!