MLC सर्वेश कुमार ने बेगूसराय में 'ताजमहल' का किया उद्घाटन
Ad Place!

MLC सर्वेश कुमार ने बेगूसराय में 'ताजमहल' का किया उद्घाटन

THN Network

BINOD KARN


BEGUSARAI : अब बेगूसराय में भी 'ताजमहल' खुल गया है! इस 'ताजमहल' में भी आप खूबसूरत मार्बल का दीदार कर सकते हैं। इस 'ताजमहल' में आपको मशहूर टाइल्स कंपनी Kajaria के टाइल्स मिलेंगे। जी हां कजारिया टाइल्स का शो-रूम अब बेगूसराय शहर में भी खुल गया है। बुधवार को शो रूम का उद्घाटन MLC सर्वेश कुमार ने किया। शो रूम में Kajaria Ceramics Ltd Kajaria Bathware Pvt. Ltd और Hindware Home Innovation Ltd के प्रोडक्ट्स मिलेंगे।

 इस मौके पर MLC सर्वेश कुमार ने कहा कि बेगूसराय के लोगों को अब संगमरमर से मकान चमकाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्वालिटी वाला संगमरमर व होम एप्लिकेशंस अब अपने शहर में ही मिलेगा। व्यापार के बढ़ने से शहर का विकास व लोगों को घर बैठे सुविधा मिल जाती।


कजरिया सिरामिक्स के जेनरल मैनेजर अमित कुमार जैन ने कहा कि शो-रूम खुलने से न सिर्फ गुणवत्ता वाला सामान्य मिलता है बल्कि ग्राहकों को मनपसंद डिजाइन भी मिलता है। वहीं प्रोपराइटर गोपाल कुमार ने कहा कि ग्राहकों के मांग पर हम प्रशिक्षित कारीगर भी देंगे और क्वालिटी का सामान भी। वहीं पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह ने कहा कि ब्रांडेड संगमरमर की मांग यहां काफी है। ताजमहल संगमरमर शो रूम यहां के लोगों की बड़ी जरूरत को पूरा करने में सफल होगा।

इस मौके पर कजरिया कंपनी के आर के भगत (AVP) व दीपांकर भट्टाचार्य, अजीत कुमार सिंह (Hindware), करने होता (GM) सहित बेगूसराय शहर व आसपास के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!