केंद्र के खिलाफ JDU का 'सतर्कता और जागरूकता मार्च':पटना में ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा सड़क पर उतरे, कहा - लोगों को सचेत कर रहे
Ad Place!

केंद्र के खिलाफ JDU का 'सतर्कता और जागरूकता मार्च':पटना में ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा सड़क पर उतरे, कहा - लोगों को सचेत कर रहे

जदयू आज राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों के सभी प्रखंडों में 'सतर्कता एवं जागरूकता मार्च' का आयोजन कर रही है। पार्टी के सभी नेता व विधानमंडल दल के सदस्यों के साथ प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस मार्च में शामिल हुए हैं।

पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अगुआई में पटना हाई कोर्ट से गांधी मैदान तक मार्च निकाला गया। इसमें संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, एमएलसी नीरज कुमार, MLC संजय सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।

आमलोगों को सतर्क करने के मकसद से निकाला मार्च

इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश के पर्दाफाश करने के लिए हम जागरूकता मार्च कर रहे हैं। केंद्र सरकार के गलत नीतियों के चलते देश में मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है। इसलिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। भाजप धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रही है, उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस मार्च के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रहे हैं। सतर्क कर रहे हैं। भाजपा की साजिश है कि समाज में तनाव पैदा कर दो। भाईचारा खत्म कर दो। ताकि बिना कुछ किए लोग गोलबंद होकर उनको वोट दें। इसी के खिलाफ आज आमलोगों को सतर्क किया जा रहा है।

बता दें कि हाल में ही गृहमंत्री अमित शाह ने सीमांचल में नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। उसके बाद JDU इस कार्यक्रम को और जोरशोर से सफल बनाने में जुट गई है। राज्य के हर प्रखंड मुख्यालय में मार्च आयोजित किया गया है।

JDU नेताओं के अनुसार BJP के शासन में देश के हालात खराब हैं। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने का काम कर रही है। भाजपा के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों को सरकार के दबाव में दुरुपयोग किया जा रहा है।

नीतीश कुमार से पूरे देश को उम्मीद - रणवीर नंदन

JDU के प्रवक्ता रणवीर नंदन कहते हैं कि मोदी सरकार में महंगाई के रोज नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। लापरवाह हुई केंद्र सरकार की नीतियों के कारण 130 करोड़ जनता मुश्किल में है। महंगाई रुपी यह बेपरवाह लापरवाही ही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नीतीश कुमार की ओर उम्मीद से देख रहा है। क्योंकि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल एक माइल स्टोन है। भाजपा की केंद्र सरकार दोतरफा परेशानी खड़ी कर चुकी है। इस सरकार और पार्टी की नीतियां एक ओर देश खोखला कर रही हैं तो दूसरी ओर लोकतंत्र को दफन करने की पूरी साजिश हावी हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!