जय भारत सत्याग्रह में गरजे कांग्रेसी, कहा अडाणी से मोदी के रिश्ते के सवाल पर गई राहुल गांधी की सदस्यता
Ad Place!

जय भारत सत्याग्रह में गरजे कांग्रेसी, कहा अडाणी से मोदी के रिश्ते के सवाल पर गई राहुल गांधी की सदस्यता

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI: केंद्र सरकार के तानाशाही रवैए के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को समाहरणालय के समक्ष जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन एवं घेराव किया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन एवं घेराव कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की, जबकि संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. रजनीश कुमार ने किया। इस मौके

पर सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने कहा कि सच्चाई की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करवा दिया गया।



केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी का जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत विरोध प्रदर्शन एवं घेराव का आयोजन किया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार के कारनामों को जन-जन तक पहुंचाया सके। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही रवैए अपनाकर हमारे नेता राहुल गांधी को किसी न किसी जाल में फंसाकर जेल भेजना चाहती है।



उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को देश की संपत्ति बेचने में कोई अवरोध न आए, सत्ता के शहंशाह के कुछ मित्र जो 2014 में दुनिया भर के अमीर व्यक्तियों की सूची में 609वें स्थान से इनके कार्यकाल में वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए, ऐसा कैसे हुआ? इसी का जवाब राहुल गांधी मांग रहे हैं। उन्होंने लोगों से पूछा कि अडाणी के शेयर में 20,000 करोड़ किसके हैं यह सवाल लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा पूछना क्या गलत है? अडाणी के मोदी से रिश्ते के सवाल से घबराकर साजिश के तहत राजीव गांधी की सदस्यता लोकसभा से रद करवा दी गई। जिस मुकदमा में राहुल गांधी को सजा सुनाई गई है, वैसे मुकदमे में आज तक इतनी अधिक सजा किसी अन्य को नहीं मिली है।


उन्होंने कहा कि अडाणी मामले पर JPC की जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। इन्हीं सवालों का जवाब मांगने को लेकर समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन एवं घेराव का आयोजन किया गया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता व BPCC सदस्य श्रीनारायण सिंह ने कहा कि हमारा देश संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित देश है, लेकिन आज संविधान और लोकतंत्र पर कुठाराघात किए जा रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे हैं जो सत्ताधारी BJP व उनके पूंजीपति मित्रों को रास नहीं आ रही है। राहुल गांधी ने आपके हक के लिए आवाज उठाने का काम किया है और करते रहेंगे। आप लोगों ने देखा कि उनकी बातों को संसद की कार्रवाई से मिटा दिया, उनके माईक को म्यूट कर दिया गया, पर लोगों के दिलों से राहुल गांधी को कैसे मिटा पाएंगे। राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वह इस तानाशाही सरकार के रवैए पर सवाल उठाते रहेंगे।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, BPCC सदस्य राजेन्द्र पासवान, संजय सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, सतीश कुमार वीरू, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, उदय सिंह, धर्मराज सहनी, ओमप्रकाश सिंह, नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, महासचिव सावर कुमार, सरपंच विजय राय, आलोक आनंद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, महासचिव राघव कुमार, एनएसयूआई के रवि कुमार, अभिषेक कुमार, कमल किशोर पोद्दार, अर्जुन चौरसिया, सुधीर कुमार, शंभू सिंह आदि नेता एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!