THN Network
बेगूसराय में खेल के विकास व गतिविधियों पर व्यापक रूप से की गई चर्चा
BINOD KARN
BEGUSARAI : गांधी स्टेडियम, बेगूसराय स्थित खेल विभाग में सोमवार को खेल महासंघ के शिष्टमंडल ने नव पदस्थापित उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा (खेल पदाधिकारी) श्याम सहनी से मिलकर जिले में खेल के विकास व गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, महासचिव श्याम नंदन सिंह "पन्नालाल", सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश
बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव सरोज कुमार, लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार, बेगूसराय जिला के संयुक्त सचिव मंजेश कुमार मौजूद थे।
बेगूसराय जिला खेल महासंघ द्वारा नव पदस्थापित उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम सहनी का स्वागत अंगवस्त्र तथा स्मृतिचिह्न देकर किया।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला खेल महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिला खेल में अव्वल रहा है। खेलों को आगे बढ़ाने में खेल संघ के साथ खेल विभाग का महती योगदान रहा है। दोनों के समन्वय से जिले में खेल संस्कृति का विकास हुआ है। इससे खेल खिलाड़ी लाभान्वित हुए हैं।
जिला खेल महासंघ के महासचिव श्याम नंदन सिंह "पन्नालाल" ने कहा की खेल विभाग निरंतर जिले में खेल खिलाड़ियों के लिए सुविधा का विकास कर रहा है। इस कड़ी में खेल महासंघ ने हमेशा आगे बढ़कर मदद की है, चाहे गांधी स्टेडियम के जीर्णोद्धार की बात हो, अटल खेल भवन या खेल भवन का निर्माण हो खेल महासंघ आगे बढ़कर अपनी आवाज बुलंद की है। आनेवाले समय में बेगूसराय जिले में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण हेतु प्रयास किया जाएगा।
लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रंधीर कुमार ने कहा कि नए खेल पदाधिकारी श्याम सहनी युवा हैं। इनसे जिले को विशेष अपेक्षा है। आशा है इनके नेतृत्व में जिले में खेल खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे।
खेल महासंघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि खेल विभाग और खेल महासंघ का एक साथ कोर्डिनेशन जरूरी है। खेल महासंघ अपनी ओर से नव पदस्थापित जिला खेल पदाधिकारी श्याम सहनी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बेहतर कार्य की अपेक्षा करती है। खेल महासंघ का हर संभव सहयोग खेल खिलाड़ी और खेल विभाग को मिलेगा।
इस अवसर पर जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्याम सहनी ने खेल महासंघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने खेल विभाग का प्रभार दिया है। आप सबों के सहयोग से जिले में खेल खिलाड़ियों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।