Khelo India Youth Games : खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने यमुना भगत स्टेडियम का किया निरीक्षण
Ad Place!

Khelo India Youth Games : खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने यमुना भगत स्टेडियम का किया निरीक्षण

THN Network

बेगूसराय में राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, IOCL रिफाइनरी स्टेडियम और यमुना भगत स्टेडियम में होंगे मैच



BINOD KARN 

BEGUSARAI : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत बेगूसराय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट की तैयारी अब अंतिम चरणों में है। इसको लेकर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने सोमवार को यमुना भगत स्टेडियम बरौनी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों का महाकुंभ बेगूसराय में लगने जा रहा है। अनुमान है कि यमुना भगत स्टेडियम बरौनी में 10 हजार और IOCL रिफाइनरी स्टेडियम में 5 हजार से अधिक दर्शक इस आयोजन को देखने आएंगे।



अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस हो रहे स्टेडियम

मंत्री ने कहा कि बेगूसराय में राष्ट्रीय खेल का आयोजन हो रहा है जिससे न सिर्फ खेल को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बेगूसराय को एक अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने स्टेडियम में की गई भव्य तैयारी, मैदान की संरचना, स्टेज, दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों की सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के तर्ज पर सभी सुविधाओं से IOCL रिफाइनरी स्टेडियम और यमुना भगत स्टेडियम को लैस किया जा रहा है।

आयोजन की सफलता के 23 कोषांग गठित

खेल अधिकारी ऐश्वर्य कश्यप ने बताया कि टीम के रहने से लेकर खाने तक और खेल के अभ्यास से लेकर प्रतियोगिता स्थल तक आने-जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन की सफलता के लिए 23 कोषांग बनाए गए हैं।

फुटबॉल में ये टीमें लेंगी हिस्सा

पुरुष वर्ग में मेघालय, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली, उड़ीसा और मिजोरम जबकि महिला वर्ग में मणिपुर, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की टीम फुटबॉल खेलने बेगूसराय आएगी।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!