चुनाव की तैयारियों में जुटी JDU, बूथ स्तर पर समीक्षा शुरू
Ad Place!

चुनाव की तैयारियों में जुटी JDU, बूथ स्तर पर समीक्षा शुरू

THN Network

'2025 फिर से नीतीश' - नारे के साथ JDU कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनावी बिगुल 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : जनता दल (यू) के संगठन प्रभारी सिंह शिवनंदन के नेतृत्व में सोमवार को संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह तथा उनकी टीम ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना, पार्टी की नीतियों तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना था।
महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने आह्वान किया कि संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में होती है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करें। आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड एवं मंडल स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।



सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं

संगठन प्रभारी ने कहा कि जनता दल (यू) की पहचान विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के लिए है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने जिस प्रकार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, शराबबंदी, हर घर नल-जल, हर घर बिजली जैसी योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है, उसे घर-घर तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

2025, फिर से नीतीश...

बैठक में बेगूसराय विधान सभा प्रभारी अरुण कुमार सहनी, मटिहानी विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस, पूर्व जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय, पूर्व महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीवू जी, वार्ड पार्षद गौरव राणा, प्रदेश महासचिव कुन्दन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू, महानगर अध्यक्ष अजय पासवान, महानगर युवा अध्यक्ष राजकुमार साह, गणेश चंद्रवंशी, त्रिलोकी सिंह, अरुण तांती, राहुल कुमार, बंगाली पासवान, पूनम देवी, सलमा खातून, रीना देवी, घनश्याम महतो, अरुण तांती, चंद्रशेखर महतो, रोहित रजक, बबलू पासवान, सुमित प्रधान आदि मौजूद थे। “2025 फिर से नीतीश’’ नारे के साथ बैठक समाप्त हुई।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!