बेगूसराय में अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी
Ad Place!

बेगूसराय में अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस ने शुरू की चुनावी तैयारी

THN Network

अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घर-घर झंडा लगाया



BINOD KARN 

BEGUSARAI: प्रदेश में चुनावी आहट के बीच बेगूसराय विधानसभा सीट को वापस कब्जा करने के लिए कांग्रेस की Ex. MLA अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अनेक गांवों में हर घर झंडा अभियान चला रही है।

अभियान के तहत मंगलवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड अंतर्गत रजौरा और जिनेदपुर पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों घरों पर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर विधायक अमिता भूषण भी मौजूद रहीं। बातचीत के दौरान अमिता भूषण ने कहा कि झंडा हमारी विचारधारा का आईना और एक राजनैतिक कार्यकर्ता का वैचारिक हथियार होता है। शीर्ष नेतृत्व का हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान सांगठनिक नजरिये से अब तक के श्रेष्ठतम निर्णयों में से एक है। इस अभियान को हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभिमान और गौरव के रूप में लिया है। हम हर घर सिर्फ झंडा ही नहीं लगा रहे बल्कि कांग्रेस के समदर्शों विचार को हर घर स्थापित कर रहे हैं।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, किसान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कांत राय, सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामानंद सिंह, बलबन्त राय, चुनचुन राय, भासो सिंह, नीरज कुमार तांती, मुकेश तांती, डॉ. अजीत कुमार, सुरेंद्र महतो,कुमार रत्नेश टुल्लू, प्रभांशु कुमार बिटटू, शिवम कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!