बेगूसराय में BJP ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस समारोह, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प
Ad Place!

बेगूसराय में BJP ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस समारोह, संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

THN Network

स्थापना दिवस पर बेगूसराय BJP जिला कार्यालय में समारोह, कार्यकर्ताओं ने फहराया पार्टी का झंडा 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : BJP के स्थापना दिवस पर जिला BJP द्वारा पूरे जिले भर में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। BJP जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के नेतृत्व में BJP जिला कार्यालय में BJP का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए BJP जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि BJP का सफर 1980 से शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है इसका सारा श्रेय BJP के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है। राजीव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य विकसित भारत की दिशा में काम करना है। जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ BJP का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही BJP ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।

 नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि आज BJP देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है। श्री कुंदन कुमार ने कहा कि 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार BJP की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, एवं लगातार तीसरी बार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। 
वरिष्ठ BJP नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि BJP सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद तथा पंचनिष्ठाओं की संगत विचारधाराओं के आधार पर संगठन का नियमन कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वालम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने PM मोदी और पार्टी के स्थापना काल से सींचने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को सराहते हुए कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर BJP आज लगभग 15 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आहूत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, सुनील कुमार मुन्ना, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सुमित सनी, जिला महामंत्री रामप्रवेश सहनी, कुंदन भारती, जिला मंत्री शुभम कुमार, नवीन कुमार, देवानंद कुशवाहा, डॉ बबन कुमार पवन, सीताराम सिंह, कार्यालय मंत्री आलोक बंटी, छोटे लाल सिंह, सरोज राय, शशांक शेखर आयुष ईश्वर रविराज गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।






Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!