THN Network
नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर में जारी करेंगे किसान निधि का फंड, सभा में भाग लेंगे 14 जिले के लोग
BINOD KARN
BEGUSARAI : BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव की बिसात बिछा दी है। PM नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं जहां वे किसान निधि फंड का 19वीं किस्त जारी करेंगे। उनके आगमन को लेकर BJP व्यापक तैयारियां कर रही है। उनकी सभा में 14 जिले के लोग हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव खत्म होते ही भाजपा ने बिहार चुनाव की तैयारियों का श्रीगणेश भागलपुर से करेंगे।
PM नरेंद्र मोदी की सभा में पार्टी जन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन गुरुवार को एकदिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। स्थानीय सर्किट हाउस में उन्होंने प्रेस को संबोधित किया।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आगामी 24 फरवरी को भागलपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने जा रहा है। भागलपुर के निवासी होने के नाते वे बेगूसराय की जनता को आमंत्रित करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को सौगात देने के लिए भागलपुर आ रहे हैं। इसलिए बेगूसराय के भी सभी किसानों को उन्हें धन्यवाद देने के लिए भागलपुर पहुंचना चाहिए।
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा।उन्होंने कहा कि पूरे देश में नीतीश कुमार से अनुभवी मुख्यमंत्री कोई नहीं है। नीतीश कुमार बेदाग छवि के नेता हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है और बिहार आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि अपने 1 साल के उद्योग मंत्रालय के कार्यकाल के दौरान बिहार में कई छोटी बड़ी इंडस्ट्री को लाने का काम किया। जिस जगह बेगूसराय में बैठकर आज वे प्रेस वार्ता कर रहे हैं वहां मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सी का साढ़े 500 करोड़ की लागत से बॉटलिंग प्लांट एवं 350 करोड़ की लागत से इथेनॉल प्लांट उनके उद्योग मंत्री रहते हुए नीव रखी गई।
तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार ने 2005 से पहले अपराध का वह दौर देखा है कि आज तेजस्वी यादव के मुंह से अपराध की बात सुनकर मुझे हंसी आ रही है। प्रेस वार्ता से पहले भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने अंग वस्त्र एवं बुके प्रदान कर शाहनवाज हुसैन का स्वागत किया।
प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी शुभम कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, हम के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पू, मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजपा जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, जिला मंत्री संजना जायसवाल, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी शशांक कुमार, लोजपा के जिला उपाध्यक्ष न्यूटन कुमार आदि मौजूद थे।


.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
