BMP 8 कमांडेंट मनोज तिवारी को बेगूसराय में भव्य विदाई, सीतामढ़ी SP पद पर देंगे योगदान
Ad Place!

BMP 8 कमांडेंट मनोज तिवारी को बेगूसराय में भव्य विदाई, सीतामढ़ी SP पद पर देंगे योगदान

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: BMP 8 के समादेष्टा IPS मनोज तिवारी का ट्रांसफर सीतामढ़ी SP के रूप में होने के बाद बेगूसराय में आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। IOC, रूद्रम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, BMP 8 और आर्यभट्ट कोचिंग लोहिया नगर इनमें से खास है।



BMP 8 कमांडेंट के तौर पर श्री तिवारी का बेगूसराय से खास लगाव रहा। बिहार पुलिस सेवा में आने के बाद उनका प्रोवेशन भी बेगूसराय में बीता। बाद में वे ASP के रूप में भी तैनात किए गए। यहां रहते उन्हें IPS में प्रोन्नति मिली। तीसरी बार वे BMP 8 के कमांडेंट बनकर बेगूसराय आए। कुल मिलाकर साढ़े 8 वर्ष इनका बेगूसराय में बीता है तो लगाव होना स्वाभाविक है। अपराधियों के बीच खौफ व आमलोगों से सहजता से मिलने को लेकर ये खासे चर्चा में रहे हैं।
आर्यभट्ट परिसर लोहियानगर में सोमवार को बुद्धिजीवियों व शुभचिंतकों की ओर से उन्हें विदाई दी गई। मुख्य आयोजक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर ने आगत अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मंच संचालन डॉ राहुल कुमार ने किया। इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि बेगूसराय से खास लगाव का कारण यह रहा कि तीन बार उन्हें यहां पदस्थापित किया गया। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि यहां मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। असीम प्यार यहां मिला है। यहां के लोगों ने कठिन चुनौतियों के समय साथ दिया है। इस कारण बेगूसराय को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। मौके पर संबोधित करते हुए विजय कुमार सिंह, (IAS), बंदोबस्त पदाधिकारी केके सिन्हा, ADM जन शिकायत ने श्री तिवारी को कुशल पदाधिकारी बताया।



समारोह को आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर, डॉ नलिनी रंजन सिंह, मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार, पत्रकार में विनोद कर्ण, स्मित पराग, कुमार भवेश, बैंक अधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं डूमरी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह, शिक्षक नेता रणधीर कुमार, शिक्षकों का राघवेंद्र कुमार, जिला मॉर्निंग वॉकर संघ के सदस्य अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश मिश्र ,विशाल कुमार सिंह, जदयू नेता अशोक कुमार गौतम, सोनू कुमार, सेंट जोसेफ स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार सिंह, भारद्वाज गुरुकुल के लिए शिव प्रकाश भारद्वाज, रंजन कुमार सिंह मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!