जयपुर के ग्रुप का Dandiya Night में दिखेगा जलवा, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में आयोजन
Ad Place!

जयपुर के ग्रुप का Dandiya Night में दिखेगा जलवा, सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में आयोजन


THN Network


इवेंट से मिली राशि से बाढ़ पीड़ितों की सहायता की जाएगी, 6 अक्टूबर को कार्यक्रम


BINOD KARN 

BEGUSARAI : सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल ने कई संस्थाओं के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ धन संग्रह का निर्णय लिया है। इसके तहत स्कूल की ओर से 6 अक्टूबर को जीडी कालेज के पीछे कैंपस में डांडिया महासंगम उत्सव का आयोजन किया जाएगा। गरबा नाइट में जयपुर का डांस ग्रुप धमाल मचाएगा। डांडिया में भाग लेने के लिए 300 रुपए (2 व्यक्ति) रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।
डांडिया महासंगम उत्सव में भाग लेने के लिए महिलाओं को घाघरा-चोली और पुरुषों को कुर्ता-पाजामा  पहनकर आना होगा। अगर आप इस महोत्सव में बिना डांडिया स्टिक के आते हैं तो निराश होने की कोई बात नहीं। आयोजन स्थल पर ही मामूली राशि 25 रुपए में 2 स्टिक खरीदकर आप गरबा का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यहां स्वादिष्ट स्नैक्स, ड्रिंक्स, फूड और सभी व्रतियों के लिए फलाहार की भी व्यवस्था रहेगी।
इस विशेष आयोजन में इनरव्हील क्लब, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसाइट, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जैसे और कई संगठनों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम से जो भी धनराशि जमा होगी, उससे बाढ़ पीड़ितों की सहायता की जाएगी। डांडिया महासंगम उत्सव में भाग लेने के लिए कूपन सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के अलावा लोहियानगर स्थित आर्यभट्‌ट कोचिंग संस्थान, मारवाड़ी मुहल्ला स्थित यूको बैंक और महिला समाजसेवी सरिता सुल्तानियां से प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!