हरियाणा की जीत पर BJP कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे, बांटे जलेबियां
Ad Place!

हरियाणा की जीत पर BJP कार्यकर्ताओं ने छोड़े पटाखे, बांटे जलेबियां


THN Network


नरेंद्र मोदी की लोक कल्याणकारी योजनाओं से हरियाणा में मिली जीत : जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा

BINOD KARN 

BEGUSARAI :  हरियाणा में भाजपा के जीत की हैट्रिक लगाने से यहां के कार्यकर्ताओं में भी हर्ष व उल्लास देखा जा रहा है। लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के पर 9 Oct को जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर थाना चौक पर जमा हुए और जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर एक- दूसरे को जलेबी खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, गिरिराज सिंह जिंदाबाद व हरियाणा तो झांकी है झारखंड अभी बाकी है के नारे लगाए। 
मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विकास पर अपनी मोहर लगाई है।



 हरियाणा के 57 साल के इतिहास में भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो स्पष्ट बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक लगायी है। सुरेंद्र मेहता ने राहुल गाँधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि जनता ने भाजपा के हाथ में जीत की जलेबी सौंप दी। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि हरियाणा चुनाव में हिंदुत्व और विकास की जीत हुई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में जीत की हैट्रिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मोहर है। 
भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि हरियाणा की जनता ने विकास को अपना समर्थन दिया है। लोकसभा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी की नीतियों, जनता में उनके प्रति विश्वास व उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों की जीत है। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, नगर अध्यक्ष रूपेश कुमार, शशिकांत दास, अनुराग कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!