इंद्रा देवी होंगी LJP (R) से मटिहानी MLA प्रत्याशी : चिराग पासवान
Ad Place!

इंद्रा देवी होंगी LJP (R) से मटिहानी MLA प्रत्याशी : चिराग पासवान

THN Network


बेगूसराय में चिराग को सुनने को जुटी भारी भीड़, मटिहानी से MLA कैंडिडेट का ऐलान कर सभी को चौंकाया 


BINOD KARN 

BEGUSARAI : बिहार विधानसभा का चुनाव भले ही सालभर बाद होने की संभावना है, मगर LJP (R) ने मटिहानी विधानसभा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर बेगूसराय जिला की राजनीति में खलबली मचा दी है। मटिहानी विधानसभा की बाहुबली राजनीति के 'गेम' में LJP (R) के सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को अपनी पार्टी से जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन इंद्रा देवी के नाम का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। चिराग ने यह ऐलान 9 सितंबर को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय धबौली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए किया। यहां चिराग को सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटी थी। लोग मैदान से लेकर NH 31 तक समर्थक चिलचिलाती धूप में डटे रहे।


केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद चिराग पासवान पहली बार बेगूसराय पहुंचे थे जहां अभिनंदन समारोह में उनका भव्य स्वागत किया गया। चिराग पासवान ने कहा कि कुछ लोग न सिर्फ समझ रहे थे बल्कि बोल भी रहे थे कि LJP (R) का अब कोई भविष्य नहीं है। चिराग बुझ गया। उसका जवाब आपने बीते लोकसभा चुनाव में दिया, जिससे न सिर्फ वे खुद (चिराग) जीते बल्कि पार्टी के सभी प्रत्याशी जीतकर दिल्ली पहुंच गए।

मंत्रीमंडल में शामिल करने को लेकर मोदी के प्रति आभार

नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने के लिए उन्होंने जहां जनता को धन्यवाद दिया। वहीं मंत्रीमंडल में शामिल करने को लेकर PM मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट में बिहार के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। केंद्रीय मंत्री के रूप में वे बिहार को सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के लक्ष्य को पूरा करने तक संघर्ष उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता जी को जब दवा की जरूरत थी तब भी वे गरीबों के रोटी की चिंता कर रहे थे जिसका परिणाम सामने है कि आज 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है। एक जमाना था जब सिर्फ अमीरों के हाथ में मोबाइल होता था तब रामविलास पासवान जी ने हर गरीब के हाथ में मोबाइल पहुंचाने का वादा किया था। आज हर गरीब के हाथ में मोबाइल है। 


विपरीत परिस्थितियों में मटिहानी ने दिया था साथ

उन्होंने कहा कि जब हम विपरीत परिस्थितियों से गुजर रहे थे तब मटिहानी विधानसभा चुनाव में लोगों ने साथ दिया था। पुनः बिहार में चुनाव होने वाला है। मटिहानी से जब लोजपा चुनाव लड़ेगी तो वैसा ही आशीर्वाद मिलना चाहिए। इशारों ही इशारों में उन्होंने जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सह लोजपा (रा.) पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रा देवी के नाम का भी खुलासा कर दिया।

बिहार के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे

उन्होंने कहा कि देश दुनिया में कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां के विकास में बिहारी का योगदान नहीं हो। बावजूद इसके बिहारी पीछे छूट गए। क्यों हमें दूसरे प्रांतों में जाना पड़ता हैं और बिहार के लोगों को अपमानित होना पड़ता है। हमारे ही जिले में बड़े उद्योग खुले। ऐसी शिक्षा हो कि शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की जब सरकार बनेगी तो बिहार के लोग कहीं भी जाएंगे उन्हें अपमानित नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए उनका लड़ाई जारी रहेगा।
सभा को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हूलास पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफ़ी, जिला परिषद के पूर्व चेयरपर्सन इंद्रा देवी, 
प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामविनोद पासवान, जिला के प्रभारी महासचिव राज कुमार पासवान, प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार, कलीमुद्दीन, कुमारी माला आदि ने संबोधित किया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार के प्रधान महासचिव संजय पासवान, सुरेन्द्र विवेक, बालमुकुंद सिंह, केपी साहब आदि मंचासीन रहे। युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार ने चांदी के मुकुट से स्वागत किया। अध्यक्षता व संचालन जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!