बेगूसराय को प्रमंडल मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर CM नीतीश कुमार से मिले जिले के MLA
Ad Place!

बेगूसराय को प्रमंडल मुख्यालय बनाने की मांग को लेकर CM नीतीश कुमार से मिले जिले के MLA

THN Network





BINOD KARN 

BEGUSARAI : बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बुधवार को जिले के सभी विधायकों के हस्ताक्षर युक्त संयुक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के सदस्य जिले के सातों विधायक से मिलकर सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध किया था।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह, बछवारा विधायक सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, साहेबपुर कमाल विधायक सतानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव, बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान, तेघरा विधायक रामरतन सिंह ,चेरियापुर विधायक राजवंशी महतो शामिल हैं।
नगर विधायक कुंदन कुमार के लेटर हेड पर सभी विधायकों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र दिया है जिसमें बेगूसराय जिला मुख्यालय को प्रमंडल बनाने की मांग की गई है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि बेगूसराय बिहार का सबसे बड़ा उद्योग नगरी होने के कारण बिहार के 38 जिला और 9 प्रमंडलों में सबसे अधिक राजस्व सरकार को देती है। बेगूसराय की धरती बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण बाबू तथा उनकी कर्मभूमि है तथा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि है जिससे पूरा बिहार नहीं देश का सम्मान बढ़ता है। बेगूसराय आइओसीएल, फर्टिलाइजर, एनटीपीसी, पेप्सी प्लांट, कई डेयरी सहित कई सैंकड़ों उद्योग , पर्यटन के दृष्टिकोण से एशिया का सबसे बड़ा मीठा जल का कावर झील, जयमंगलागढ़, पक्षी विहार, नौलखा मंदिर, बखरी का शिव शक्ति पीठ तथा तंत्र-मंत्र के लिए प्रसिद्ध बहुरा- मामा का जन्म भूमि भी है। यहां बड़ा आयुर्वेद महाविद्यालय है। इसी जिला में मक्का अनुसंधान केंद्र है। मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल की स्वीकृति मिल चुकी है। उत्तर बिहार का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरिगिरी धाम भी है। बिहार सरकार द्वारा यहां के सिमरिया में एक माह का राजकीय मेला लगता है। साथ ही अर्धकुंभ को भी सरकारी दर्जा दिया गया है । बेगूसराय में खेल, कला, संस्कृति को देखा जाए तो बेगूसराय प्रमंडल बनाने की सभी आहर्ताएं को पूरी करता है।
इधर, प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए सभी सातों विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के सदस्य पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, सेंट जोसेफ स्कूल के निदेशक अभिषेक कुमार, को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष प्रेम मंगोतिया, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि बेगूसराय को प्रमंडल बनाने का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। अभियान समिति ने सभी विधायकों से अनुरोध किया है कि प्रमंडल बनने तक मुहिम को जारी रखा जाय।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!