CPI कैंडिडेट अवधेश राय के लिए फ्रंट फुट पर खेलेगी कांग्रेस : सार्जन
Ad Place!

CPI कैंडिडेट अवधेश राय के लिए फ्रंट फुट पर खेलेगी कांग्रेस : सार्जन


THN Network


बेगूसराय में गिरिराज सिंह की नाकेबंदी करने की तैयारी में INDIA अलायंस 

BINOD KARN 

BEGUSARAI : बेगूसराय संसदीय क्षेत्र में BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह की चुनावी नाकेबंदी करने के लिए INDIA अलायंस ने कमर कस ली है। अलायंस के प्रमुख घटक बेगूसराय सीट पर अंतिम समय तक दावेदारी जताती रही बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी भी अब CPI कैंडिडेट अवधेश राय को जीत दिलाने के लिए एक्टिव मोड में आ चुकी है। इसके लिए सोमवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सार्जन ने एक महत्वपूर्ण बैठक की।
इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह INDIA अलायंस के जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि गाँधी और नेहरू की विरासत, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने व तिरंगा झंडे की लाज को रखने के लिए काँग्रेस के नेताओं को अगली कतार में आकर मोर्चा संभालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पण्डित नेहरू के विरासत में जिन सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़ा था उसे पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम BJP कर रही है। चाहे रेल हो, सड़क मार्ग, हवाई अड्डा, पर्यटक स्थल सब को बेचा जा रहा है।

षड्यंत्रकारी है भगवा पार्टी

पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि भगवा ब्रिगेड के षड्यंत्र को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि BJP की नीतियों के कारण आज संविधान खतरे में है। अध्यादेश के सहारे घातक कानून बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा BJP ने पहले तिरंगा यात्रा निकाला। फिर बड़ी चालाकी से उसने अब यात्रा से तिरंगा को गायब कर दिया और उसकी जगह भगवा झंडा ने ले लिया। उन्होंने कहा कि मिथिलावासी सीता- राम बोलते हैं। अब सीता गायब कर दी गई। सिर्फ जय श्रीराम का नारा लगा दिया गया। यह मैया सीता का अपमान ही संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है।
इस मौके पर बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व CPI के जिला मंत्री अवधेश राय ने कहा कि चुनाव तो INDIA अलायंस लड़ रही है। प्रत्याशी के रूप में वे एक प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वे इतना जरूर कह सकते हैं कि जब जनता मुझे पुकारेगी वे हाजिर होंगे। उनकी बात सुनने और उस पर पहल करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 
बेगूसराय में INDIA अलायंस का जनाधार इतना मजबूत है कि गिरिराज को इस बार सिमरिया पार पहुंचा देंगे।
फ्रंट पर मोर्चा थाम चुकी है काँग्रेस : सार्जन

काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने कहा है कि INDIA अलायंस की ओर से CPI के अवधेश कुमार राय को भले ही प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन कांग्रेस, RJD, VIP, CPM और CPI-ML सभी एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में फ्रंट पर मुख्य भूमिका अदा करेगी। उन्होंने प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को भरोसा दिलाया कि काँग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता 13 मई को मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर डटे नजर आएंगे।
RJD के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि VIP के नेता मुकेश सहनी के गठबंधन में शामिल होने से पूरे बिहार में हमलोगों का जनाधार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय से अवधेश राय की जीत सुनिश्चित है।
बैठक को काँग्रेस नेता रामविलास सिंह, महेश सिंह, शशिशेखर राय, नारायण सिंह, हारून रसीद खां, रामप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार राय, ब्रजकिशोर सिंह, श्रीकांत राय, रामचन्द्र सिंह, कौशल किशोर, मुकेश कुमार सिंह, सुबोध कुमार, जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया जी, रामानुज कुँवर, नवीन कुमार, मदन मोहन सेठ, अशोक सिंह, राजीव कुमार ने भी संबोधित किया। बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!