Law Conclave में सेंट जोसेफ स्कूल बेगूसराय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह सम्मानित
Ad Place!

Law Conclave में सेंट जोसेफ स्कूल बेगूसराय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह सम्मानित

THN Network

- राज्यसभा सांसद डॉ सुब्रमण्यम ने किया अभिषेक व मनीष देवा को सम्मानित


BINOD KARN

BEGUSARAI : पटना के गांधी मैदान में रविवार को Law Conclave का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के 40 शिक्षाविद् को आमंत्रित किया गया था। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने देश के हालात पर अपने नजरिए को रखा। बेगूसराय जिले से सेंट जोसेफ स्कूल बेगूसराय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह व माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. मनीष देवा भी आमंत्रित किए गए थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा सेंट जोसेफ स्कूल बेगूसराय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह व माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. मनीष देवा को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया। अभिषेक कुमार सिंह को सम्मानित करने के बाद सेंट जोसेफ स्कूल में हर्ष व्याप्त है। शिक्षक के साथ ही समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा उन्हें बधाई दिया जा रहा है। बधाई देने वालों में बेगूसराय के मेयर पिंकी देवी, पूर्व मेयर संजय कुमार व आर्यभट्ट के निदेशक प्रो अशोक कुमार सिंह अमर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!