गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रारंभ
Ad Place!

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रारंभ


THN Network


नेतृत्व कौशल के विकास में खेल की भूमिका अहम्: एमएलसी सर्वेश कुमार
खेल से विकसित होता है एकता व साझेदारी की भावना : अखिलेश कुमार

BINOD KARN

BEGUSARAI : गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर बेगूसराय स्थित गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कॉलेज के छात्र -छात्राओं के बीच बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए कॉलेज के MBA, MCA, BCA के छात्र- छात्राओं का चार समूह बनाया गया है। इन चार समूहों के नाम हैं: गंगा अचीवर्स, गंगा वॉरियर्स, गंगा डेयरडेविल्स, और गंगा सुपरकिंग। खेल प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, टग ऑफ़ वार और हर्डल रेस को शामिल किया गया है। विजेता को खेल प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।
इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन करते हुए ब्रजेश कुमार फाउंडेशन के सचिव सह गंगा डेयरी के निदेशक अखिलेश कुमार ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कहा, "यह समारोह हमें यहां एकसाथ लाने का अवसर देता है। खेल का उद्देश्य है छात्र-छात्राओं को स्वस्थ और निर्धारित जीवनशैली के महत्व को समझाना। खेल के माध्यम से नेतृत्व, सहयोग, और टीमवर्क की महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्राप्त करने का अवसर मिलता है।"
इस मौके पर कॉलेज के निदेशक सर्वेश कुमार ने कहा, कि हमारे छात्र-छात्राएं खेल के माध्यम से अपनी टीमवर्क, और नेतृत्व कौशल को विकसित कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ खेल व अन्य विधाओं में परिपूर्ण बनाना कॉलेज प्रबंधन के प्राथमिकता है।
हमें गर्व है कि हमारा कॉलेज इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षिक मूल्यों को प्रोत्साहित कर रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्रीमती सुधा झा ने भी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. विवेक कुमार, सुमंजय कुमार, खेल शिक्षक पिंटू कुमार, सोनू कुमार एवं कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!