गंगा ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया प्रतिभा
Ad Place!

गंगा ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया प्रतिभा


THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: गंगा ग्लोबल स्कूल, बलिया में बुधवार को धूमधाम से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों ने अधिक से अधिक विज्ञान और गणित के विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें कक्षा चौथी से लेकर कक्षा नौवीं तक बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यह दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। 28 फरवरी 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी घोषणा के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। इस प्रदर्शनी में बच्चे ने विज्ञान और गणित के क्षेत्र में हो रहे विकास के अनेक प्रकार के नए-नए मॉडल का प्रदर्शन किया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमबीए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधा झा एवं बीएड कॉलेज से प्रो. डॉ. अनिथा सुसीलन ने प्रोजेक्ट को देखा और मार्किंग भी किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान से संबंधित इन यंत्रों को देखकर सभी अचंभित हो गए। इन मॉडलों को देखकर विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रुचि साफ झलक रही थी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंजय कुमार ने बच्चों के इन मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। वह विज्ञान के प्रति आकर्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारे चारों तरफ मौजूद है। जो बच्चे विज्ञान पढ़ने में रुचि लेते हैं उन्हें बाल मनोवैज्ञानिक बनने का अवसर मिलता है। विज्ञान के प्रति उत्साह देखा जाता है।
दूरभाष के माध्यम से निदेशक सह दरभंगा स्नातक क्षेत्र से एमएलसी सर्वेश कुमार ने विद्यालय के सभी बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान दिवस के आयोजन का मूल उद्देश्य बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग करना करने की जरूरत है। इस प्रदर्शनी का आयोजन सभी शिक्षकों की देखरेख में हुई इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं सहकर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!