तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस की बैठक
Ad Place!

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस की बैठक

THN Network

29 फरवरी को जन विश्वास यात्रा लेकर बेगूसराय आ रहे तेजस्वी यादव

BINOD KARN

BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की यात्रा पर निकले पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा 29 फरवरी को मधेपुरा, खगड़िया के रास्ते बेगूसराय पहुंच रही है। यात्रा की सफलता और इसके उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के महत्वपूर्ण घटक दल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव सावर कुमार के आवास पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामरीझन हजारी ने की। बैठक में दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और जन विश्वास यात्रा की सफलता लिए तैयारियों पर विचार विमर्श किया।



 बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री हजारी ने कहा कि हमें लोगों को यह सच बताने की आवश्यकता है कि आखिरी क्यों लोकतान्त्रिक तरीके से चुनी हुई एक सरकार को केंद्र की शह पर अस्थिर करते हुए नीतीश कुमार जी ने पाला बदला। सदन में जिस तरह के दबाव और घटिया राजनीति का नमूना मुख्यमंत्री और BJP नेताओं ने पेश की है, उससे पूरा बिहार शर्मसार हुआ है। इस सच को आमलोगों तक पहुंचाने के लिए तेजस्वी जी जन विश्वास यात्रा पर निकले हैं। महत्वपूर्ण घटक दल के तौर पर हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम हर स्तर पर इस यात्रा की सफलता के सहभागी बनें।
      रत्नेश कुमार टुल्लू ने कहा कि यह यात्रा महज यात्रा नहीं बल्कि लोकतंत्र की जननी बिहार में लोकतंत्र का गला घोटे जाने के खिलाफ एक संघर्ष है, जिसमें हम सभी कांग्रेस जन आहुति के लिये तैयार हैं। हम पूरी तरह से इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस जनों की सहभागिता से बेगूसराय में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। बैठक के दौरान सदर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, गढ़पुरा प्रखंड अध्यक्ष आभाष झा, छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष राजेश महतो, खोदावंदपुर प्रखंड अध्यक्ष नाज हसन, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला महासचिव सावर कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव प्रभांशु कुमार बिट्टू, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेम, पूर्व पंचायत समिति प्रखंड उपाध्यक्ष रामाशीष साह, राघव कुमार, डंडारी मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, बीहट नगर अध्यक्ष पवन कुमार, मो. इरशाद आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!