हाइटेंशन तार की चपेट में आई आधा दर्जन घायल महिलाएं सीरियस बेगूसराय रेफर
Ad Place!

हाइटेंशन तार की चपेट में आई आधा दर्जन घायल महिलाएं सीरियस बेगूसराय रेफर

THN Network

Follow-up घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 





BINOD KARN

BEGUSARAI : बखरी के मोहनपुर गांव में शिव चर्चा के दौरान हाइटेंशन तार गिरने से गंभीर रूप से झुलसी आधा दर्जन महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए बखरी PHC से सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन चार महिलाओं की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने सदर अस्पताल के डाक्टरों से बात कर सभी घायलों का बेहतर इलाज करने के आदेश दिए हैं। 




हाइटेंशन तार की चपेट में आई महिलाओं में विभा देवी 40 साल (गंगरहो), सुशीला देवी 35 साल पति चंद्रभूषण चौधरी (मोहनपुर), रानी कुमारी 20 वर्ष, पिता चंद्रभूषण चौधरी (मोहनपुर), गायत्री देवी 65 वर्ष, पति- परमेश्वर महतो (उदयपुर), रंजु देवी 45 वर्ष, पति- निरंजन चौधरी (मोहनपुर), कलावती 70 वर्ष, पति- गुड्डू महतो (उदयपुर), उमा देवी 60 वर्ष, पति- गौरी साहु (गंगरहो), अहिल्या देवी 60 वर्ष, पति- स्व. महेन्द्र ठाकुर (बुधौरा) हैं। इसके अलावा शिव चर्चा के आयोजक बिनोद कुमार पिता - स्व. बालेन्द्र महतो, मोहनपुर का इलाज बखरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।



मालूम हो कि बखरी थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर को शिव चर्चा सत्संग के दौरान 11000 वोल्टेज की हाइटेंशन तार गिर गया था, इसकी चपेट मे आने से सत्संग में उपस्थित करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए थे। दर्जन भर घायल लोगों में से आधा दर्जन गंभीर महिलाओं को बखरी PHC से बेगूसराय रेफर किया गया है। 




इधर घटना के बाद मोहनपुर गांव में बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस घटना का मुख्य कारण जर्जर तार है। बखरी SDM सौरव कुमार सन्नी ने कहा है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!