बेगूसराय में घर- घर जन सुराज अभियान शुरू, दस्तक देने लगे कार्यकर्ता JAN SURAJ
Ad Place!

बेगूसराय में घर- घर जन सुराज अभियान शुरू, दस्तक देने लगे कार्यकर्ता JAN SURAJ


THN Network


BINOD KARN 

BEGUSARAI : जन सुराज के सुप्रीमो प्रशांत किशोर के बेगूसराय में सघन यात्रा का अब अब दिखने लगा। मसलन प्रशांत किशोर की पदयात्रा अपने मकसद में कामयाब होती दिखाई दे रही है। बड़े जमात न सही लेकिन शुरुआती दौर में जितने कार्यकर्ता जन सुराज से जुड़े हैं उसे कम भी नहीं आंका जा सकता है।
बेगूसराय जिला में प्रशांत किशोर के पदयात्रा के पश्चात् अब जिले में इसके कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के संदेश को घर-घर पहुँचाना आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में पहली जनसभा भगवानपुर प्रखंड के प्रशांत किशोर यूथ क्लब के द्वारा संजात पंचायत में 25 फरबरी को आयोजित की गई। 

सभा की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक विजय चौधरी ने की। 
मुख्य वक्ता डॉ. आनंद कुमार ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज बिहार के आम लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार के प्रति जागरूक करने का अभियान है।
सभा की अध्यक्षता कर रहे विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है। बिहार के लोग अब बेरोजगारी और अशिक्षा से मुक्ति पाने का मन बना चुके है। व्यवस्था परिवर्तन अब अवश्य सम्भावी है। इसे रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं की भागीदारी राजनीतिक सामाजिक जीवन में जब ज्यादा से ज्यादा होगी, तभी बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना पूरी हो पाएगी। 
भगवानपुर प्रखंड संयोजक दिलीप कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी पंचायत में हर एक युवा को पी.के. यूथ क्लब खोलने के लिए आगे आना चाहिए। संजीव कुमार फिरोज,  संजात पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार" सुमन ने जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर अमन कुमार पंच, सरपंच खुर्शीद आलम, कृष्ण कुमार राय, रामकुमार महतो, विजय महतो, राजीव कुमार एवं संजात पंचायत के तमाम बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। मंच संचालन बनबारीपुर क्लब अध्यक्ष पुंकेश राम ने किया। जनसभा के आयोजन में कृष्ण भगवान महतो ने महती भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!