पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देकर करोड़ों लोगों को किया सम्मानित: प्रो. राकेश सिन्हा
Ad Place!

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देकर करोड़ों लोगों को किया सम्मानित: प्रो. राकेश सिन्हा



THN Network

सामान्य परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने किया था असाधारण कार्य, वंचितों की बने रहे आवाज 

BINOD KARN

BEGUSARAI : राज्यसभा सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी ने सामान्य परिवार में जन्मे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारतरत्न देकर करोड़ों लोगों का सम्मान किया है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। वे बुधवार को समाजवादी नेता रामजीवन सिंह के आवास पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के शताब्दी जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रो सिन्हा ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर ने असाधारण कार्य किया। कर्पूरी ठाकुर कभी भी अपने आदर्शवादी विचार से पीछे नहीं हटे और करोड़ों लोगों की आवाज बने।
उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्र के लिए समर्पित होते हैं, ईमानदारी के रास्ते पर चलते हैं, उन्हीं के लिए गणतंत्र होता है। जो गणतंत्र कल तक कूलिनों के लिए होता था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामान्य लोगों का गणतंत्र बनाकर गणतंत्र को एक नया स्वरूप दिया है।
कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
पूर्व मंत्री व समाजवादी नेता रामजीवन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक जीवन के कई अनछुए पहलूओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि वैसा नेता बड़े ही भाग्य से मिलते हैं। पीएम श्री मोदी जी द्वारा भारतरत्न से कर्पूरी ठाकुर को सम्मानित करने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी हमेशा परिवारवाद और जातिवाद के खिलाफ रहे हैं। वह कभी भी परिवारवाद को बढ़ावा देने पर बल नहीं देते थे। एक बार उन्होंने उनके पुत्र को टिकट देने की जब चर्चा की तो उन्होंने मुझसे कहा कि अगर आप उसे खड़ा करने का सोच रहे हैं, तो मैं चुनाव नहीं लडूंगा। मैं कभी भी परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि पहले बेहतर विचार के लोग राजनीति में आते थे और समाज को सही दिशा में ले जाने का काम करते थे, लेकिन अब बुरे लोग भी राजनीति करने लगे हैं। इस मौके पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू, भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार महेश भारती, मंझौल पंचायत एक के मुखिया प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह, प्रो. राजीव नयन, अमित कुमार उर्फ गप्पू आदि अपने विचारों को रखा। धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि मनोज भारती ने किया। इस मौके पर कर्पूरी ठाकुर अमर रहे, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और रामजीवन बाबू जिंदाबाद के नारे लगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!