स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर लिया संकल्प
Ad Place!

स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर लिया संकल्प



THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला कमेटी की ओर समारोह आयोजित की गई। झंडोत्तोलन के साथ समारोह की शुरुआत की गई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सारजन ने की।
 इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लंबी यात्रा देश के लिए स्वर्णिम इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास तीन कालखंडों में बंटा है। आज देश अराजकता सांप्रदाय बाद जैसे संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकताबद्ध होकर अपने खोए हुए अतीत को वापस लाने के लिए संघर्ष करना होगा।
 जिला अध्यक्ष अभय कुमार सारजन ने कहा कि आजादी से पूर्व स्वाधीनता दिलाने के लिए और आजादी के बाद भारत को सजाने संवारने के लिए कांग्रेस पार्टी का बेमिसाल योगदान रहा है। पार्टी ने जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक की यात्राएं पूरी की। किसान, मजदूर, युवा वर्गों के उत्थान के लिए काफी कार्य किया। आज देश के बिगड़ती हालत पर कांग्रेस पार्टी का गंभीर चिंतन जारी है।
हमें सांप्रदायिकता को परास्त करने के लिए गांव से शहर तक और सड़क से सदन तक संघर्ष करना होगा। तभी 2024 का लोकसभा मिशन पूरा होगा।
कार्यक्रम को प्रदेश नेता अभिषेक कुमार, रजनीकांत पाठक, केडी हिमांशु, मिथिलेश झा, बैजनाथ प्रसाद सिंह, मुरलीधर मुरारी, सुबोध कुमार, डॉ रजनीश कुमार, मो.मतीन, लखन पासवान, रुबी शर्मा, रामचंद्र सिंह, नंदकिशोर सिंह, राजेंद्र चौधरी, पूर्व प्रखंड प्रमुख डॉ. राम सागर सिंह, संजय चौधरी, अधिवक्ता अनिल कुमार व मदन मोहन सिंह  रणजीत कुमार मुखिया, कुशमेश कुमार, मुकेश कुमार गुड्डू सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष सभी प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। संचालन वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ नेता शशि शेखर राय ने किया। अंत में लगभग 50 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चादर और शाल देकर जिला अध्यक्ष सारजन ने सम्मानित किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!