दानापुर में सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल:लोगों ने सड़क पर आगजनी की, 4 घंटे बाद पहुंचे BDO
Ad Place!

दानापुर में सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल:लोगों ने सड़क पर आगजनी की, 4 घंटे बाद पहुंचे BDO

THN Network


PATNA
: पटना के दानापुर अंतर्गत खगौल थाना क्षेत्र के लख पर सुबह करीब 7 बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदलापुरा निवासी 50 वर्षीय विजय रविदास शुक्रवार की अहले सुबह अपनी छोटी नतनी के साथ खगौल लख पर चाय पीने जा रहे थे। इस दौरान फुलवारी की ओर से आ रहा अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। इसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर दानापुर स्टेशन की तरफ भागने में सफल रहा।

खगौल की गश्ती गाड़ी ने उसे टेंपो पर लादकर थाना ले जाना चाहा तो वहां मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए आगजानी किया। इसके बाद खगौल फुलवारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर मौजूद किन्नर समुदाय के लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में प्रशासन के लोग को भी इन समुदाय के लोगों ने खदेड़ना शुरू कर दिया। घटना के 4 घंटे बीत जाने के बाद भी दानापुर के बीडीओ और सीओ नहीं पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों का उग्र रूप लेता जा रहा था। मृतक के परिजन मृतक के शव को बीच सड़क पर रखकर लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। मृतक की पत्नी सरोज देवी के साथ उनकी दो बेटियों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं मृतक के परिजन एवं किन्नर संवाद समुदाय के लोगों की मांग थी कि मृतक को उचित मुआवजा मिले तथा उसके भरण पोषण की व्यवस्था की जाए। क्योंकि मृतक परिवार में इकलौता कमाने वाला था उसकी तीन पुत्री हैं।

इसका भरण पोषण मृतक द्वारा किया जाता था। मृतक के पड़ोसी किन्नर सुमन मित्रा ने कहा कि उसकी कमाई से ही उसके घर दो वक्त के भोजन के लिए चूल्हा जलता था। मृतक हमलोगों के घर का काम किया करता था। किन्नर समाज के लोगो की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा मिले। वही प्रदर्शन कर रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!