कांग्रेस के सफल आयोजन से CWC MEMBER तारिक अनवर हुए गदगद, कहा बेगूसराय ने दिया देश को संदेश
Ad Place!

कांग्रेस के सफल आयोजन से CWC MEMBER तारिक अनवर हुए गदगद, कहा बेगूसराय ने दिया देश को संदेश

THN Network


इंडिया गठबंधन के लिए मील का पहला पत्थर साबित होगा बेगूसराय का कार्यक्रम :-डॉ अखिलेश


BINOD KARN

BEGUSARAI: नागरिक अभिनंदन सह परिवर्तन रैली में शामिल होने बुधवार को पहुंचे कांग्रेस नेताओं का हौसला कार्यकर्ताओं की भीड़ ने बढ़ा दिया। लंबे अंतराल के बाद भीड़ ऐसी जुटी कि दिनकर कला भवन का हाल ही नहीं बल्कि पूरे परिसर में खड़ा होने का जगह नहीं मिल रहा था। इस कार्यक्रम की सफलता से गदगद कांग्रेस के नेता जब पन्हास गार्डन में I.N.D.I.A. गठबंधन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे तो नेताओं के हौसले बुलंद हो गए। समारोह की अध्यक्षता आर के ए लॉ कॉलेज के संस्थापक अनिल सिंह ने की।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी सदस्य तारिक अनवर ने कहा कि बेगूसराय ने इस आयोजन के माध्यम से केवल बिहार ही नहीं अपितु सारे देश को यह संदेश दिया कि जमीनी स्तर पर किस प्रकार एकजुट हुआ जा सकता है। बेगूसराय से अपनी तीन पीढ़ियों का संबंध जोड़ते हुए उन्होंने बताया कि उनके दादा शाह जुबेर अहमद मुंगेर जिला परिषद के प्रथम अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी एवं  बिहार केसरी श्री बाबू के अग्रज तुल्य थे।
बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह आयोजन इंडिया गठबंधन की राह पर मील का पहला पत्थर साबित होगा। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सभी जगहों पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा जमीनी स्तर पर जब कार्यकर्ता एकजुट होंगे तो आमलोगों का लगाव सीधे हो जाएगा।


प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज ने बेगूसराय से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि यह भूमि श्रीबाबू की कर्मभूमि है जिसकी मर्यादा की रक्षा करना यहाँ के लोगों की प्रमुख जिम्मेदारी है।
बिहार के पंचायतीराज मंत्री मुरारी गौतम ने कहा कि बेगूसराय की क्रांतिकारी धरती ने इंडिया गठबंधन के इस आयोजन के माध्यम से आगे बढ़ने की दिशा दिखा दी है। उन्होंने आयोजक मंडल की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
इस समारोह में सम्मानित होने वालों में चेरिया बरियारपुर के राजद विधायक एवं पूर्व सांसद राजवंशी महतो, तेघड़ा के सीपीआई विधायक रामरतन सिंह, मटिहानी के जदयू विधायक राजकुमार सिंह, बखरी के सीपीआई विधायक सूर्यकांत पासवान एवं पूर्व राजद विधायक उपेंद्र पासवान एवं सीपीएम के जिला पार्षद अंजनी सिंह समेत अन्य लोग थे। 

समारोह में बेगूसराय सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बेगूसराय के नव निर्वाचित अध्यक्ष
नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ धनकू, उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह, बेगूसराय नगर निगम की मेयर श्रीमती पिंकी सिंह, प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन, बलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंह एवं बलिया नगरपालिका के अध्यक्ष मुहम्मद जमाल को सम्मानित किया गया।
सभी सम्मानित एवं अभिनंदित व्यक्तित्वों के द्वारा 
समारोह को संबोधित किया गया।


आयोजन के स्वागताध्यक्ष पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रतन सिंह ने तारिक अनवर एवं डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह को रजत एवं स्वर्ण मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। बेगूसराय महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पार्षद ब्रजेश कुमार प्रिंस ने सभी अतिथियों को माला, चादर एवं बुके देकर सम्मानित किया। वहीं हीरा बाबू पूर्वज स्मृति ट्रस्ट की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों एवं अभिनंदित व्यक्तित्वों को मोमेंटो प्रदान किया गया।

अन्य प्रमुख वक्ताओं और उपस्थित लोगों में पूर्व विधायक गजानन शाही उर्फ मुन्ना शाही, कांग्रेस नेता अमरेंद्र सिंह, रामानंद सिंह, संजय सिंह, डॉ रजनीश कुमार, अजीत कुमार सिंह, अधिवक्ता आलोक कुमार, मोहित सिंह, कुसुमेश शांडिल्य, सीपीआई किसान सेल के प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक रामाधार कुँवर एवं नरेश महतो, जदयू नेता पंकज कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!