विश्व शिक्षा दिवस: शिक्षा राष्ट्र की खुशहाली और विकास के लिए शिक्षा निहायत जरूरी: अभिषेक सिंह
Ad Place!

विश्व शिक्षा दिवस: शिक्षा राष्ट्र की खुशहाली और विकास के लिए शिक्षा निहायत जरूरी: अभिषेक सिंह

THN Network




BINOD KARN 

BEGUSARAI: विश्व साक्षरता दिवस पर सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को शिक्षा के अधिकार, फायदे और आवश्यकताओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमेन अभिषेक सिंह ने कहा शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जो हमें जानवरों से अलग करती है। शिक्षा से न सिर्फ मानसिक, बौद्धिक और सर्वांगीण विकास होता है बल्कि यह जीवन निर्वहन करने का मूल साधन भी है। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो किसी भी असभ्य समाज को सभ्य बना सकता है।

शिक्षा किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और संपन्नता को सुनिश्चित करता है। शिक्षा किसी भी राष्ट्र की खुशहाली और विकास का प्रतीक होता है। इसलिए इस पुनीत दिन पर हम यह संकल्प लें कि समाज में शिक्षा रूपी दीप जलाकर अपने आस-पड़ोस के निरक्षर को साक्षर बनाने का प्रयास करें। 
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अनीता तलवार ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करना हर मानव का अधिकार है और हमें इसका लाभ लेना चहिए। विश्व को साक्षरता के प्रति प्रेरित करने के लिए ही विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है जिसका प्रमुख उद्देश्य दुनिया के हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के निराला हाउस, टैगोर हाउस, इंदिरा हाउस तथा भाभा हाउस के कैप्टन ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!