6 सितंबर को बेगूसराय पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, स्वागत की व्यापक तैयारी
Ad Place!

6 सितंबर को बेगूसराय पहुंचेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, स्वागत की व्यापक तैयारी

THN Network



BINOD KARN

BEGUSARAI : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह क आगामी 6 सितंबर को बेगूसराय पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस यात्रा को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को शहर क़े सायोनारा होटल में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े नेतृत्व में जिले क़े विभिन्न क्षेत्रों से आये कांग्रेसजनों की बड़ी बैठक आयोजित की गईं। श्री सिंह ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से विमर्श क़े पश्चात कहा कि देश में  मल्लिकार्जुन खड़गेस सोनिया गांधी और राहुल गांधी क़े नेतृत्व में परिवर्तन की ज़ो लहर चल रही है। बिहार में उसके वाहक डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह हैं। जिनके ऊर्जावान नेतृत्व से हम कांग्रेसजन में एक अलग ऊर्जा का संचार होता है। यह हम जिले क़े कांग्रेसजनों का सौभाग्य है कि ऐसे ऊर्जावान् नेतृत्व का आगमन बेगूसराय में होने जा रहा है। इस दौरे को लेकर हम सब उत्साहित हैं और उनके भव्य स्वागत क़े लिए तैयार हैं। 

  जिला पूर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान और रामु सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की विभाजनकारी नीतियों, महगाई, बेरोजगारी और विफल विदेश नीतियों क़े खिलाफ आमजनता कांग्रेस क़े झंडे क़े नीचे गोलबंद हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष क़े बेगूसराय की धरती पर आगमन सरकार क़े खिलाफ आक्रोश और आंदोलन का शंखनाद होगा जिसमे जिले भर से हजारों हजार कार्यकर्ता सहभागी बनने को संकल्पित हैं। 
बैठक में राम रिझन हजारी, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, आभाष झा, राजेश महतों, मो.नाज हसन, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, श्रीकांत राय, डंडारी मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह, गढ़पुरा मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गौरव निधि, बीहट नगर परिषद अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, कुमार रत्नेश टुल्लू, सोशल मीडिया लोकसभा अध्यक्ष राघव कुमार आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!