सम्राट चौधरी की नई टीम की घोषणा, 12 उपाध्यक्ष और 5 महामंत्री बनाए गए; यहां पढ़ें BJP कार्यकारिणी की पूरी सूची
Ad Place!

सम्राट चौधरी की नई टीम की घोषणा, 12 उपाध्यक्ष और 5 महामंत्री बनाए गए; यहां पढ़ें BJP कार्यकारिणी की पूरी सूची

THN Network 


PATNA: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  सम्राट चौधरी ने बुधवार को प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

साथ ही सम्राट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मजबूत संकल्प से संगठन के निर्माण में नए आयाम स्थापित करेंगे।

गिनती के चेहरों को छोड़ दें तो अधिसंख्य नए लोगों को दायित्व मिला है। कुछ पुराने लोग प्रोन्नत किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को महत्व मिला है। पुरानी कार्यकारिणी के चारों महामंत्री की छुट्टी हो गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष में एकमात्र सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए हैं।

एमपी, एमएलए और एमएलसी की छुट्टी

नई कमेटी में पुराने महामंत्रियों का पत्ता साफ कर दिया गया है। डॉ. संजय जायसवाल के समय के महामंत्रियों को इस बार जगह नहीं दी गई। नई कमेटी में शिवेश राम, राजेश वर्मा, जगरनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल को महामंत्री बनाया गया है।

पुराने महामंत्री बदले गए

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की टीम में विधान पार्षद देवेश कुमार, पूर्व विधायक बेबी कुमारी, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी महामंत्री थे। इस बार इनमें से किसी को भी जगह नहीं मिली। सम्राट चौधरी की नई कमेटी में इस बार पांच महामंत्री बनाए हैं।


इस बार नेतृत्व ने किसी सांसद विधायक-विधान पार्षद को प्रदेश कमेटी में जगह नहीं देने का निर्णय लिया था। यही वजह है कि सम्राट चौधरी ने नई कमेटी की जो घोषणा की है, उसमें माननीयों को जगह नहीं मिली। 

12 नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष   

प्रदेश उपाध्यक्ष की सूची  में केवल सिद्धार्थ शंभू अपनी कुर्सी बचा पाए। नए उपाध्यक्ष में डा. भीम सिंह चंद्रवंशी, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, शीला प्रजापति, अमृता भूषण, डॉ राजभूषण निषाद, ललिता कुशवाहा, सरोज रंजन पटेल, नूतन सिंह, संजय खंडेलिया और संतोष पाठक 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 12 प्रदेश मंत्री, एक मुख्यालय प्रभारी, दो सह प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष,दो सह-कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। नई कमेटी में कुल 38 नेताओं को जगह दी गई है।

इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्‍यक्ष की जिम्मेदारी

सिद्दार्थ शम्‍भू

डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी

राजेंद्र सिंह

धीरेंद्र कुमार सिंह

शीला प्रजापति

अमृता भूषण

डॉ. राज भूषण निषाद

ललिता कुशवाहा

सरोज रंजन पटेल

नूतन सिंह (सहरसा)

संजय खंडेलिया

संतोष पाठक

भाजपा प्रदेश महामंंत्री की सूची 

शिवेश राम

राजेश वर्मा

जग्‍गनाथ ठाकुर

मिथ‍िलेश तिवारी

ललन मंडल

भाजपा प्रदेश मंत्री की सूची

नंदलाल चौहान (सिवान)

प्र‍ियम्‍बदा केशरी

सरोज झा

संतोष रंजन

गुरु प्रकाश पासवान

रत्‍नेश कुमार कुशवाहा

त्रिव‍िक्रम सिंह

संजय गुप्ता 

रीता शर्मा

स्‍वदेश यादव

अनिल ठाकुर (पूर्णिया)

अमित दांगी (गया)

इन नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी

मुख्‍यालय प्रभारी - अरविन्‍द शर्मा

दिलीप मि‍श्रा - सह प्रभारी 

जीतेन्‍द्र कुशवाहा  

राकेश तिवारी - कोषाध्‍यक्ष

आशुतोष शंकर सिंह - सह कोषाध्‍यक्ष

नितिन अभिषेक - सह कोषाध्‍यक्ष

प्रवीण चन्‍द्र राय - कार्यालय मंत्री

डॉ. सुग्रीव - सह कार्यालय मंत्री

ज्ञान प्रकाश ओझा - सह - कार्यालय मंत्री


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!