कांग्रेस जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने नगर कमेटी को बूथों तक मजबूती के लिए दिए टिप्स
Ad Place!

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने नगर कमेटी को बूथों तक मजबूती के लिए दिए टिप्स

THN Network 




नगर कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ता मिलन समारोह का किया आयोजन 

BINOD KARN

BEGUSARAI: नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को नगर निगम क्षेत्र स्थित अंबेडकर भवन में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद ब्रजेश  कुमार प्रिंस ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती को लेकर की टिप्स दिए। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बारी- बारी से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन का स्वागत किया गया।

 जिला अध्यक्ष ने बेगूसराय शहर के कांग्रेस जनों से अपील किया कि आप लोग समय रहते प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल प्रतिनिधि का चयन करें। साथ-साथ बेगूसराय शहर में सभी 45 वार्ड में कांग्रेस कमेटी का गठन सुनिश्चित करें, ताकि बेगूसराय नगर में कांग्रेस संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर कई सुझाव दिए। माना जा रहा है कि जिला अध्यक्ष के सुझावों को अमल में लाया गया तो शहरी क्षेत्र में कांग्रेस फिर से मजबूत हो जाएगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष ब्रजेश  कुमार प्रिंस ने जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन सहित आगत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

 इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित नेता लखन पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह, मुरलीधर मुरारी, सुबोध कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस  प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया, विक्रम कुमार, सोशल मीडिया बिहार प्रदेश के सचिव मोहित कुमार सिंह, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष कुशमेश शांडिल्य, जिला कांग्रेस कमेटी के सुनील कुमार, सुबोध झा, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष आलोक कुमार,  गोपाल प्रसाद सोनी, चौधरी महतो, सार्थक कुमार डोडो, ओम प्रकाश झा, संजय कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान, मो. शौकत, आनंद कुमार गुड्डू, अभिषेक कुमार, पप्पू साह, गौतम मल्लिक, सुनील मल्लिक, राजन सिन्हा, बच्ची महतो, शोभा कांत पासवान, अर्चना कुमारी, मुकुल कुमार, मो.अफसर सहित अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित हुए। अतिथियों के द्वारा नवगठित नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को चादर और माला से सम्मानित किया गया। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष  को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।।

धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय पार्षद विपिन पासवान ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!