भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व विजय सिंह की हत्या के विरोध में हड़ताली चौक पर विशाल धरना
Ad Place!

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व विजय सिंह की हत्या के विरोध में हड़ताली चौक पर विशाल धरना

THN Network 



भाजपा नेता प्रो. राकेश सिन्हा, सर्वेश कुमार, कुंदन कुमार व रजनीश कुमार ने नीतीश पर दागे तीखे वाण 


BINOD KARN

BEGUSARAI:  विधानसभा मार्च के दौरान 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं पर की गई लाठी चार्ज व भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की हत्या के विरोध में जिला भाजपा द्वारा  हड़ताली चौक पर "विशाल धरना" सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय के दक्षिणी गेट पर आयोजित धरना में शामिल होने के लिए पहुंचे व नीतीश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया। धरना के दौरान नीतीश कुमार शर्म करो, नीतीश कुमार कुर्सी छोड़ो, भ्रष्टाचारी नीतीश- तेजस्वी हाय- हाय, विजय सिंह के हत्यारों को फांसी दो, लाठी-डंडे की सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी सहित अन्य कई नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. विजय सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। लोगों ने वीर विजय अमर रहे आदि नारे लगाए। धरना की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में अफसरशाही का बोल बाला है। आम जनता त्रस्त हैं। आने वाले समय में बिहार की जनता उन्हें गद्दी से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि नीतीश  सरकार द्वारा किए गए लाठीचार्ज के कारण आज हमने अपने संगठन के एक सच्चे सिपाही को खो दिया। नीतीश कुमार के एक-एक लाठी का हिसाब बिहार की जनता करेगी।

एमएलसी सर्वेश कुमार ने किया न्यायिक जांच की मांग

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने क्रूरता पूर्वक लाठी चार्ज करवाया। हम मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हैं। बीजेपी के नेता जनहित के मुद्दे पर शांति मार्च निकाल रहे थे। सरकार ने सोची-समझी साजिश के तहत मारपीट की। ये बहुत गलत है।

नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि पलटू नीतीश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया है। नीतीश कुमार बिहार को भी बंगाल बनाना चाहते हैं। भाजपा नेता रजनीश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार बार- बार सत्ता के लिए पलटी मारते रहते हैं। इनका न नीति है न सिद्धांत हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ता विजय सिंह पर लाठी चार्ज कर उनकी हत्या कर दी गई है। सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि लाठीचार्ज ने इंदिरा के आपातकाल की याद ताजा कर दी जिसमें गांधी मैदान में जयप्रकाश नारायण और जेपी कृपलानी को सत्ता के इशारे पर लाठियों से पीटकर घायल कर दिया गया था। आज नीतीश कुमार उसी परिवारवाद और भ्रष्टाचार के साथ सत्ता चला रहे हैं, जिसका अंत होना तय है। लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि नीतीश कुमार लाठी डंडे के बल पर सरकार चलाना चाहते हैं, उनकी यह तानाशाही नही चलेंगी। 

 धरना को जिला परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, निवर्तमान अध्यक्ष राज किशोर सिंह, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार व रौनक कुमार, जिला महामंत्री रामप्रवेश साहनी, जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, सीताराम सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी, कुंदन कानू, पुरुषोत्तम पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजिनी भारती, वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह, नवीन सिंह, डिप्टी मेयर अनिता राय आदि ने संबोधित किया।

मौके पर भाजपा नेता नीरज शांडिल्य, मनीष कुमार, ललन प्रसाद सिंह, सीताराम सिंह, आयुष ईश्वर, नितिन कुमार, राघव कुमार, सुनील सिंह, विजय सिंह, देवानंद कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!