भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के समापन पर की टिफिन बैठक, कहा नौ साल बेमिसाल
Ad Place!

भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान के समापन पर की टिफिन बैठक, कहा नौ साल बेमिसाल

THN Network 



BINOD KARN

BEGUSARAI: भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर संपूर्ण देश में एक माह से चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के समापन पर टिफिन बैठक की। अभियान के तहत 
विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए भाजपा के नेता व कार्यकर्ता जन-जन से संवाद कर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले 9 वर्षों में संपूर्ण राष्ट्र में हुए व्यापक परिवर्तन एवं राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने, राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान करने का जिक्र किया। विभिन्न योजना, परियोजना एवं कार्यों की विस्तृत चर्चा गांव कस्बा गली मोहल्ला में किया। महाजनसंपर्क अभियान के समापन पर नगर निगम क्षेत्र के लोहिया नगर में बुधवार को टिफिन बैठक का आयोजन कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से आम जनमानस के जुड़ाव व केंद्र की योजनाओं से लाभार्थियों की संख्या में व्यापक बढ़ोतरी एवं उनके दैनिक जीवन की सुगमता की चर्चा की।

बेगूसराय के विधायक कुंदन कुमार ने अध्यक्षता करते हुए टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की बहुआयामी योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़कर उनके जीवन को सार्थकता एवं सुगमता प्रदान करने की मुहिम में जुटे रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री कुंदन भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम के बदौलत ही आज पार्टी इतने बड़े विशाल वटवृक्ष के रूप में स्थापित हुई है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि यूं तो भारत के हरेक कोने में पिछले 9 वर्षों में विकास देखने को मिले हैं किंतु संपूर्ण राष्ट्र में हुई विकास के बीच बेगूसराय जिला प्रमुखता से उभर कर सामने आया है। उन्होंने कहा मोदी सरकार के कारण बेगूसराय जिला पुनः बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह के स्वप्नों को साकार करने में जुट गया है। केंद्र सरकार की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं और धरातल पर क्रियान्वित हो रही है, जिसका सीधा लाभ आमलोगों को मिल रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, बेगूसराय उत्तरी मंडल अध्यक्ष शशिभूषण राय, बेगूसराय पूर्वी मंडल अध्यक्ष उपेंद्र साव, बरौनी ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, सीताराम महतो, प्रभाकार कुमार, आयुष ईश्वर, नितिन कुमार, भीम सहनी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!