BJP ने फूंका नीतीश व तेजस्वी का पुतला, हत्यारी है सरकार : Ex. MLC रजनीश कुमार
Ad Place!

BJP ने फूंका नीतीश व तेजस्वी का पुतला, हत्यारी है सरकार : Ex. MLC रजनीश कुमार

THN Network 

BINOD KARN


BEGUSARAI: पटना में BJP कार्यकर्ताओं पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज एवं अपने अमर शहीद कार्यकर्ता विजय सिंह की हत्या के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने थाना चौक से लेकर कैंटीन चौक तक मार्च निकालकर CM नीतीश कुमार एवं Dy. CM तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। BJP के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कल पटना में विधानसभा मार्च के दौरान BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठी बरसाने वाले तानाशाह व अराजकता से लवरेज बिहार की कुशासन सरकार के विरोध में कालीपट्टी बांध कर आज आक्रोश मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व BJP जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा कर रहे थे।



आक्रोश मार्च से कैंटीन चौक पहुंचा जहां नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। मौके पर नीतीश-तेजस्वी मुर्दाबाद, नीतीश तेजस्वी हाय- हाय जैसे नारे लगाए गए।
विरोध प्रदर्शन में शामिल Ex. MLC रजनीश कुमार ने जहानाबाद के BJP कार्यकर्ता विजय सिंह को नमन करते हुए बिहार सरकार से चेतावनी भरे स्वर में कहा कि जिस प्रकार से इस हत्यारी सरकार ने हमारे निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाया है उसका हिसाब गिनगिन के देना होगा। उन्होंने हत्यारों को फांसी देने की मांग करते हुए कहा कि बिहार की जनता सारी दमनकारी नीतियों को देख व समझ रही है। आने वाले समय में बिहार की जनता स्वयं इसका इंसाफ करेगी व बिहार में BJP की सरकार बनेगी, जो तमाम वर्गों के साथ न्याय करते हुए बिहार में सामाजिक व्यवस्था को भी दुरुस्त करेगी।




BJP जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने विजय सिंह की मौत का दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने अराजकता का जो माहौल उत्पन्न किया गया है वह अत्यंत निंदनीय है। समाज की चिंता किये बिना यह भ्रष्ट शासन व्यवस्था चलाने वाली सरकार ने अपने प्रशासन को लाठी चलाने वाली कठपुतली बना दिया है जिसका खामियाजा उन्हें अवश्य भुगतना होगा। वरिष्ठ BJP नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि न्याय व्यवस्था को धूमिल करती इस सरकार ने जिस प्रकार से संवैधानिक तरीके से हो रहे मार्च पर लाठियां बरसाई है वह आने वाले वक्त में काला दिन में माना जाएगा। 
लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नीतीश कुमार व तेजस्वी की सरकार ने बिहार में जो अराजकता का माहौल पैदा किया है आने वाले समय में जनता उन्हें बिहार से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। मौके पर मृत्युंजय कुमार वीरेश, रौनक कुमार, जिला महामंत्री कुंदन भारती, राकेश पांडेय, युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुमित सन्नी, जिला प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, अनिल सिंह, आयुष ईश्वर, प्रदीप कुमार ऋषिराज, रोशन कुमार, वैभव कुमार, अभिराज अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!