नरेंद्र मोदी ऐसा पीएम मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात : भाजपा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा
Ad Place!

नरेंद्र मोदी ऐसा पीएम मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात : भाजपा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा

THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI : राज्यसभा सांसद व भाजपा नेता प्रो. राकेश कुमार सिन्हा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ऐसा पीएम मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात है। श्री मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो गांव के गरीब, किसान, मजदूर लेकर विभिन्न तबकों की चिंता करते हैं और उनके उत्थान के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं। यही कारण है कि देश की जनता ने मोदी जी को फिर से पीएम बनने का निर्णय ले लिया है। वे गुरुवार को भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मधेपुरा गांव में बलराम सिंह के आवास पर भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतो ने की जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रो. सिन्हा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता  संगठन की मजबूरी में जुट जाएं। देश को एक  अच्छा प्रधान मंत्री मिला है। वे लगातार सब के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने दियारा क्षेत्र में लोगों की हो रही  परेशानियों पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले भर के दियारा की समस्या को सदन में उठता रहूंगा। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

भाजपा विधायक सुरेंद्र मेहता ने भी पार्टी संगठन की मजबूती पर बल दिया और प्रधानमंत्री श्री मोदी के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के सिवा कोई विकल्प नहीं है।

 मौके पर हरिवंश चौधरी, केदार सिंह, रामकल्याण, अरविंद महतो, अमृत राज, टुनटुन कुमार, मनीष कुमार, बलेश्वर यादव, महेंद्र मालाकार आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!