राजस्थानी महिला को रातभर बंधक बना किया निर्वस्त्र, बाल काटा, छेड़छाड़ का भी आरोप
Ad Place!

राजस्थानी महिला को रातभर बंधक बना किया निर्वस्त्र, बाल काटा, छेड़छाड़ का भी आरोप

THN Network 

वार्ड पार्षद पति सह शिक्षक शम्स तबरेज गिरफ्तार, वार्ड पार्षद व पुत्रों पर भी FIR

BINOD KARN

BAKHRI/ BEGUSARAI : बहन से मिलने राजस्थान से आयी महिला के साथ बखरी नगर परिषद के वार्ड नं-2 ( पठान टोला) में हैवानियत किए जाने की खबर है। आरोप है कि उस वार्ड के पार्षद, पार्षद पति और उनके पुत्रों ने एक गरीब महिला को गलत नीयत से पहले अपने घर में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर रातभर घर में बंद रखा और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध के कारण मंसूबा पूरा नहीं होने पर महिला का बाल मुंडकर मोहल्ला में घुमाने लगा। लोगों के विरोध के बाद महिला किसी तरह दबंग पार्षद पति व पुत्रों के चंगुल से मुक्त होकर थाने पहुंची और आवेदन दिया। 



महिला ने बखरी थाना को दिए आवेदन में बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर बाल काटने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पूरे घटनाक्रम में वार्ड नं-2 की पार्षद आलम आरा, उसके पति और नियोजित शिक्षक शम्स तबरेज और उनके पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 



मामला प्रकाश में आने और थाना पहुंचने के बाद पीड़िता पर पार्षद पुत्रों ने समझौते के लिए दबाव बनाने लगा। बताते हैं कि मंगलवार को पार्षद पति ने उक्त महिला से छेड़खानी की थी जिसका उसके द्वारा विरोध किया गया था। इसी बात से गुस्साए पार्षद पति ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने दबाव बना कर थाने में दिए गए आवेदन को भी बदलने का प्रयास किया ताकि गंभीर दफा के तहत एफआईआर में दर्ज नहीं हो सके। लेकिन इसी बीच पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के समक्ष मामला पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले के संज्ञान में आते ही SDPO चंदन कुमार को पूरे घटना की जांच कर दो घंटे में रिपोर्ट देने को कहा। SDPO के थाना पहुंचने के साथ ही आवेदन बदलने के मनसूबे पर पानी फिर गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में दोषी के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है, जिसका नंबर 138/23 है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी नियोजित शिक्षक मो. शम्स तबरेज को जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला का बाल काटना जघन्य अपराध है। जो प्रमाणित है। अन्य आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!