अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है BJP-RSS : MLA ललन
Ad Place!

अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है BJP-RSS : MLA ललन

THN Network 


अम्बेडकर के विचार व्यवस्था परिवर्तन के लिए प्रसांगिक : राजद विधायक ललन यादव 


BINOD KARN

BEGUSARAI: शाम्हो प्रखंड के अकहा-कुरहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सभागार में रविवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल द्वारा एक दिवसीय अम्बेडकर परिचर्चा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया धीरज यादव ने की, जबकि संचालन सरपंच राकेश यादव ने किया। 



मुख्य वक्ता RJD MLA सत्यानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव ने कहा कि देशरत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन-दर्शन मनु स्मृति बनाम संविधान है। मनु स्मृति एवं वर्ण व्यवस्था पर बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को लालू प्रसाद यादव ने मजबूत किया। उन्होंने कहा कि दलित एवं वंचितों के लिए संविधान में दिए गए अधिकारों पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे हमले पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
 MLA श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहेब को इतिहास से मिटाने की साजिश रचने वाली RSS एवं BJP के नेता दलित, पिछड़े, गरीब, शोषित एवं वंचित समाज को बाबा साहेब के विचारों एवं सिद्धांतों से दूर ले जा रहे हैं, यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है। हमें बाबा साहेब के विचारों को गांव- गांव व घर-घर ले जाना होगा तभी संवैधानिक अधिकार बच पाएंगे। प्रदेश महासचिव प्रो. अशोक कुमार यादव ने कहा जिन समतामूलक समाज को सत्ता में स्थापित करने का कार्य लालू प्रसाद यादव ने किया था, वह समाज आज अपने अधिकार से कोसों दूर नजर आ रहा है।


जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है राष्ट्रीय संपत्ति को बचाना। क्योंकि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दो गुजराती देश की संपत्ति बेच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दो गुजराती उसे कौड़ियों के भाव में खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सही मायने में अडानी-अंबानी की सरकार है। राजद नेता सुरेश केडिया ने कहा कि देश फिर से ईस्ट इंडिया कंपनी वाली इतिहास की तरह गुलामी की ओर बढ़ रहा है। किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने कहा मोदी सरकार किसान विरोधी है मोदी सरकार की खात्मा ही देश के लिए हितकर होगा।
कार्यक्रम को शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, कमल किशोर यादव, राजीव पासवान, रामबदन यादव, मृत्युंजय ठाकुर, फुलेना पासवान, मधुसूदन यादव, संजय यादव, जितेंद्र पासवान, नित्यानंद यादव, संतोष यादव, जयशंकर राम ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में रामू यादव, सोनेलाल पासवान, यदु महतो, रामनरेश शाह, अखिलेश पासवान, सुधीर यादव, शंभू यादव, सिकंदर कुमार, मुकेश यादव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!