संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं का सम्मान पहली प्राथमिकता : जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा
Ad Place!

संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं का सम्मान पहली प्राथमिकता : जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा

THN Network (Desk): 


BINOD KARN 

BEGUSARAI: प्रदेश भाजपा व्दारा बेगूसराय जिले में घोषित नए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा के सम्मान में 15 मार्च को शहर के सायोनारा होटल के सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के संगठन प्रभारी विकास कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए संगठन की मजबूती को लेकर कई टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह संगठन चलाने में आप सभी ने मेरी मदद की उसी तरह नव मनोनित अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा को भी मदद कीजिएगा।

 वहीं नव मनोनित जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं का मान - सम्मान उनके प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे रहेंगे। हम पहले भी कार्यकर्ता थे और आज भी हैं। लेकिन जहां कहीं भी नेतृत्व की बारी आएगी वहां आगे रहेंगे। संघर्ष में कभी पीछे नहीं रहेंगे।
उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह के कार्यकाल को सराहा।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने हम पर भरोसा जताया है इसके लिए आभारी हैं। आप सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना हमारा ध्येय होगा। पार्टी व कार्यकर्ताओं के आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने में कोई कमी नहीं होने दूंगा। सबका साथ, सबका विकास तथा सबका विश्वास नारों के साथ बेगूसराय भाजपा को बुलंदी तक ले जाने का कार्य करूंगा।
 सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि राजीव वर्मा को भविष्य के बेहतरीन कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई है। जिस प्रकार निवर्तमान जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह का स्वर्णिम कार्यकाल रहा हमने विधानसभा चुनाव जीता ठीक उसी प्रकार आपकी अगुवाई में चुनाव जीतेंगे। पार्टी में किसी प्रकार का गुटबाजी न हो विधायक सांसद से भी बड़ा पार्टी और जिलाध्यक्ष होते हैं और उनका फैसला सर्वमान्य होता है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि शक्ति व्यक्ति में नहीं संगठन में होती है। संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। उनके मान-सम्मान के बगैर संगठन मजबूत नहीं हो सकता। इसे ध्यान में रखने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय को सही ठहराया।


 धन्यवाद सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने राजीव वर्मा को संघर्षशील तथा जुझारू कार्यकर्ता बताया। उन्होंने कहा कि राजीव वर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में अपने आप को प्रतिष्ठापित किए हैं और अब भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है वह अपने अनुभवों से पार्टी को और आगे ले जाने का कार्य करेंगे। हम सभी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर 2024 और 2025 के चुनावों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल करेंगे। सभा का संचालन पूर्व उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पुर्व कोषाध्यक्ष श्री रामकल्याण सिंह ने किया।
 इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, उपमहापौर अनिता देवी, बेगूसराय भाजपा प्रभारी विकास सिंह, कृष्णमोहन पप्पू, अनिल प्रसाद, कुंदन भारती, बिरजू मल्लिक, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, मोनू, राकेश पाण्डेय, बबलेश पार्थ सारथी, रामशंकर पासवान, अमरेश कुमार,शशांक शेखर, राममूर्ति चौधरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!