Ex. MLA अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान पहुंचा चांदपुरा
Ad Place!

Ex. MLA अमिता भूषण के नेतृत्व में कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान पहुंचा चांदपुरा

THN Network  

BINOD KARN

BEGUSARAI : आम जन से जुड़ने और उनकी पीड़ा को बारिकियों से समझने क़े लिए कांग्रेस का महाअभियान हाथ से हाथ जोड़ो बेगूसराय जिले में अनवरत जारी है। Ex. MLA अमिता भूषण के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सदर प्रखंड क़े चांदपुरा पहुंचे और लोगों से संपर्क कर उनकी रोजमर्रा की पीड़ा को समझने का प्रयास किया। ज्ञात हो कि इस महाभियान क़े लिए राहुल गांधी जी का लिखा सन्देश कांग्रेसजनों द्वारा घर घर पहुँचाते हुए उनकी तकलीफों को समझने का प्रयास चल रहा है।


श्रीमती भूषण ने बताया कि कांग्रेस परिवार पिछले 137 सालों से भारत की प्रगति और एक ऐसे स्वर्णिम भारत निर्माण के लिए समर्पित है, जहाँ हर भारतीय को सपने सच करने का पूरा और समान अवसर उपलब्ध हो। जहाँ हर भारतीय को सामाजिक खुशहाली के साथ आर्थिक समृद्धि का अवसर हो। जहाँ हर किसान को उनकी फसलों का सही दाम मिले, हर बेरोजगार हाथ को काम मिले। लेकिन पिछले 9 सालों में इस केंद्र सरकार की विभाजनकारी नीतियों का परिणाम यह मिला है जो गैस सिलेंडर 2014 में 410 का मिलता था आज 1250 में मिल रहा है। पेट्रोल दीजल का दाम 100 के पार चला गया। रुपया गिरकर 83 क़े पार चला गया। दाल 200 रूपये किलो पहुँच गया। आज देश पर कुल कर्ज 155 लाख करोड़ हो चुका है। चीन अरुणाचल में कॉलोनी बनाकर बैठा है। इस हालात में देश का सिर्फ एक नेता राहुल गांधी सड़क से संसद तक आवाज उठा रहा है। हम सब उनके प्रतिनिधि के तौर पर उनकी आवाज़ के साथ खड़े हैं। जिस आवाज़ की प्रतिध्वनि है यह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा।



हम जब लोगो से मिल रहे हैं तो लोग अपनी तकलीफ बयान करते हैं, खासतौर पर महिलाओं, युवाओं और किसानों की पीड़ा करुणादायक है। इस अभियान क़े माध्यम से न सिर्फ हम हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं, बल्कि नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा का जो सन्देश दिया गया था उसे हर घर तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं।
   मौके पर पंचायत अध्यक्ष दीपक मिश्रा, श्रीकांत राय, BPCC सदस्य जय प्रकाश गुप्ता, पूर्व सेवादल प्रदेश अध्यक्ष रामानंद सिंह, जिला पार्षद अमित कुमार, कमल किशोर पोद्दार, प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र ताती, प्रमोद कुमार, गणेश सिंह, अरविन्द सिंह, रमेशर सिंह, पंकज कुमार, शंकर साह, मनोज कुमार, झालो कुमार, अर्जुन पोद्दार, रामपदारथ पासवान, छोटन साह, मो इमरान, मो असगर, मो इरशाद, डावर खान, राजीव शर्मा, सुधीर राय, प्रेमचंद जायसवाल, शिव नारायण दास, प्रभाशु बिट्टू, BPCC सदस्य रत्नेश टुल्लू सहित सैकड़ो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!