बेगूसराय में JD(U) का भीम चौपाल कार्यक्रम
Ad Place!

बेगूसराय में JD(U) का भीम चौपाल कार्यक्रम

THN Network 

BINOD KARN

BEGUSARAI :  JD(U) की ओर से बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम वार्ड नंबर-2 सिंघौल चक फरीद मुसहरी टोला में इंद्रदेव सदा के दरवाजे पर भीम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता JD(U) नेता अजय पासवान ने की। 


भीम चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल ने कहा भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अधूरे सपने को बिहार के  CM नीतीश कुमार पूरा कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से बाबासाहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए शरीर, आत्मा और धन को बर्बाद करने वाले शराब एवं मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता दल युनाइटेड को इस बात का गौरव है कि हमारे नेता दलितों वंचित एवं शोषितों की प्रखर आवाज जनप्रिय नेता वंचित वर्गों को योगदान देने वाले नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबासाहेब के सपनों को बिहार में अमलीजामा पहनाने का काम किया। लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु बिहार में एससी/ एसटी वर्गों को पंचायती राज व्यवस्था में एकल पद सहित सभी पदों पर आरक्षण दिया। साथ ही साथ सभी वर्गों के महिलाओं के लिए 50% की आरक्षण की व्यवस्था की।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण हेतु बजट वर्ष 2022 में बढ़ाकर 1729 .60 करोड़ किया गया। इसी प्रकार SC-ST परिवार को वास की भूमि खरीदने हेतु ₹60000 रुपया की सहायता राशि देने का प्रावधान किया। राज्य के सभी 40 पुलिस जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष स्थानों की व्यवस्था की गई।
जदयू जिला सचिव अजय पासवान ने कहा बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को धरातल पर उतारने का काम किया जनप्रिय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जी का कहते थे कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो इसे पीता है वह शेर की तरह दहाड़ मारता है। भीम चौपाल कार्यक्रम में बिरजू चंद्रवंशी, प्रदीप राम, जितेंद्र पासवान, रोशन पटेल, राजेंद्र मल्लिक, छोटू सदा, वेद प्रभास सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!