डॉ.अंजना कश्यप को 'Bihar Women Icon Award'
Ad Place!

डॉ.अंजना कश्यप को 'Bihar Women Icon Award'

THN Network  

 BINOD KARN

MANSURCHAK/ BEGUSARAI : मंसूरचक प्रखंड की पूर्व उप प्रमुख एवं दलसिंहसराय की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजना कुमारी कश्यप को "Bihar Women Icon Award" से सम्मानित किया गया। रविवार को दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित सेलिब्रेशन सभागार में किसान चाची के नाम से प्रसिद्ध राजकुमारी देवी ने डॉ अंजना कश्यप को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।


 राजकुमारी देवी ने डॉ  अंजना को सम्मानित करते हुए कही कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है और यदि उचित प्लेटफार्म और सहयोग मिले तो महिलाएं भी देश दुनिया में अपने समाज को गौरवान्वित कर सकती हैं और कर रही हैं। डॉ. अंजना ने सम्मान के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम का आयोजन "टीच बाय मीडिया" संस्था द्वारा किया गया था। मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार चाँद मुसाफिर, बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप, फिल्म अभिनेता राजन कुमार, प्रो. सत्यसंध भारद्वाज, ब्रह्मर्षी नेता मनोहर सिंह, प्रो. प्रेम कुमार प्रेम, संस्था के पदाधिकारी वरिष्ठ पत्रकार रंजीत रजक, दीपक कुमार, भाजपा नेता राजू कुमार राजा आदि थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!