'सांसद खेल उत्सव' PM मोदी की खेल क्रांति : P T Usha
Ad Place!

'सांसद खेल उत्सव' PM मोदी की खेल क्रांति : P T Usha

THN Network (Desk): 

BINOD KARN


BEGUSARAI : बेगूसराय में 'सांसद खेल उत्सव' समापन समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष उड़नपरी P T Usha ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी देश में खेल क्रांति लाने का काम कर रहे हैं। 'सांसद खेल उत्सव' का आयोजन इसी कड़ी में एक बेहतरीन प्रयास है। 



रविवार को बेगूसराय गांधी स्टेडियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए P T  Usha ने कहा कि इस तरह के आयोजन छोटे शहरों और कस्बों में खेल और खिलाड़ियों की गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा बेगूसराय में खेल महोत्सव का आयोजन जन्मभूमि के लिए उनके समर्पण को दर्शाता है और बेगूसराय का सच्चा सपूत साबित करता है। इस बेहतरीन कार्यक्रम में तीन हजार खिलाड़ियों और महिलाओं ने भाग लिया।



P T Usha ने कहा कि पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए PM से प्रेरित होकर कबड्डी और कुश्ती को शामिल किया गया। बेगूसराय औद्योगिक नगरी होने के साथ-साथ साहित्य और खेल में भी अपनी पहचान रखता है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि बेगूसराय में खेलों में काफी संभावनाएं हैं।   
वॉलीबॉल में राष्ट्रीय स्तर की टीमें और खिलाड़ी हैं तो ताइक्वांडो, कुश्ती, खो-खो में भी उन्नत प्रतिभा है। हालांकि जिला में पर्याप्त खेल सुविधाओं का अभाव है। वनद्वार में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता होती है, लेकिन उनके लिए कोई जमीन नहीं है। विश्वास है कि हमारे प्रयास से बेगूसराय को वह सभी खेल सुविधा मिलेगा, जिसके लिए वह खेलो इंडिया की PM योजना के हकदार हैं। उम्मीद है कि ऐसी ग्रामीण प्रतिभाओं के बल पर भारत ओलंपिक में अधिक प्रतिष्ठित जीत प्राप्त करेगा। बच्चे खेल खेलें जो उन्हें खुश और स्वस्थ्य बनाए रखेगा। 


उन्होंने कहा कि बेगूसराय का यह खेल महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। महोत्सव ने बेगूसराय के खेल इतिहास ने एक बड़ा मंच प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत का पहला होना है, देशवासी और हम सभी को इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उम्मीद है कि सभी सांसदों को राकेश सिन्हा की तरह समर्पित होना चाहिए। लोगों को ईमानदार होना चाहिए और आमलोगों से जुड़े रहना चाहिए। क्योंकि हम सबको भारत को विश्व गुरु बनाना है।   

समापन समारोह के दौरान वॉलीबॉल, फुटबॉल, कुश्ती, खो-खो एवं ताइक्वांडो जिला स्तरीय विजेता 450 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालन कुमार अभिजीत मुन्ना एवं स्वागत भाषण डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी वी. श्रीनिवासन एवं अजय सिंह, राष्ट्रीय तीरंदाज एंजली सिंह, महापौर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय सहित आयोजन समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!