Bihar : भाजपा ने सम्राट चौधरी को बनाया बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष
Ad Place!

Bihar : भाजपा ने सम्राट चौधरी को बनाया बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष

THN Network (Desk): 


Bihar BJP President: भाजपा ने गुरुवार को बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा की है। विधानपरिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सम्राट चौधरी को तत्काल प्रभाव से बिहार भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सम्राट चौधरी डॉ. संजय जायसवाल की जगह लेंगे। 

कुशवाहा समाज से आते हैं सम्राट

भाजपा ने लोकसभा 2024 के चुनाव को देखते हुए सम्राट चौधरी को बिहार की कमान सौंपी है। जदयू से उपेंद्र कुशवाहा के अलग होने के बाद भाजपा ने कुशवाहा वोटों को साधने के लिए बड़ी चाल चल दी है। इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सम्राट चौधरी की ताजपोशी की गई है।पार्टी की इस पहल से माना जा रहा है कि नए अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में ही भाजपा 2024 का लोकसभा और 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

भाजपा ने लगातार तीसरी बार पिछड़े समाज से आने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना कर बड़ा संदेश देने का काम किया है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल और वर्तमान में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बाद, पिछड़े समाज से तीसरे नेता को पार्टी ने लगातार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।नगर विकास और पंचायती राज समेत कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं सम्राट

सम्राट चौधरी के राजनीतिक जीवन की बात करें तो वो बिहार में लालू यादव, राबड़ी देवी, नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी की सरकार में नगर विकास और पंचायती राज विभाग के अलावा कई विभागों के मंत्री रह चुके हैं।

पिता शकुनी चौधरी की भी राजनीति में पैठ

सम्राट चौधरी मूलतः मुंगेर जिले के लखनपुर के रहने वाले हैं। उनका खगड़िया से अटूट रिश्ता रहा है। उनकी राजनीतिक कर्मभूमि खगड़िया रही है। सम्राट के पिता शकुनी चौधरी खगड़िया के सांसद रह चुके हैं। सम्राट खुद खगड़िया जिले के परबत्ता विधान सभा से दो बार विधायक रह चुके हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!