मुखिया हत्याकांड के तीसरे दिन तीन अपराधी गिरफ्तार, SP योगेन्द्र कुमार ने दी जानकारी
Ad Place!

मुखिया हत्याकांड के तीसरे दिन तीन अपराधी गिरफ्तार, SP योगेन्द्र कुमार ने दी जानकारी

THN Network (Desk): 






 
 

BINOD KARN

BEGUSARAI: दो दिन पहले घटित परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र शर्मा हत्याकांड में संलिप्त 03 अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। इस आशय का खुलासा SP योगेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में शनिवार को की।
बताते चलें कि 02.02.23 को दिन के करीब 11:20 बजे परना पंचायत के वर्तमान मुखिया वीरेन्द्र शर्मा की हत्या तरैया के समीप सोना चिमनी भटठा के पास दो बाइक सवार अपराधियों के द्वारा कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार सदर, पुनि सह थानाध्यक्ष मुफ्फलित एवं थानाध्यक्ष नीमाचादपुरा एवं जिला आसूचना इकाई को त्वरित कार्रवाई करने हेतु निदर्शित किया था। टीम के द्वारा लगातार आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना में शामिल 03 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये 03 अपराधियों से पूछताछ के क्रम में खुलासा हुआ है कि पूर्व हारा हुआ मुखिया मो. महफूज अंसारी वर्तमान मुखिया विरेन्द्र शर्मा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता था। जिसने राजनीतिक प्रतिद्वंदता के कारण इस घटना का षड्यंत्र रचा एवं 02 दिन पहले कोलकता भाग गया। उसने अपने सहयोगी
 01- अंजूम उर्फ फैज अहमद खान पे. जमील अहमद, साकिन परना थाना नीमाचोंदपुरा जिला बेगूसराय 
02- मो. फरहान पे. मो. महफूज अंसारी, साकिन परना, थाना नीमाचाँदपुरा, जिला बेगूसराय
 03- मो. इश्तियाक पे. मो. अब्बास, साकिन परना, थाना नीमाचाँदपुरा, जिला बेगूसराय एवं अन्य अपराधियों के साथ मिलकर इस घटना का षड्यंत्र रचा एवं घटना को अंजाम दिया। 
घटना में शामिल मुख्य लाइनर 01 अंजूम उर्फ फेज अहमद खान, 02 मो. इश्तियाक एवं 03. मो. फरहान ( पूर्व मुखिया मो. महफूज का पुत्र) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है।
विशेष टीम द्वारा घटना में शामिल मुख्य साजिशकर्ता पूर्व मुखिया मो. महफूज अंसारी एवं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।





दर्ज कांड :- मुफसिल थाना कांड सं. 54/23, 02.02.2023 धारा-302 /120 (बी) / 34 भा0द0वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

01. अंजूम उर्फ फैज अहमद खान पे. जमील अहमद, साकिन परना, थाना नीमाचादपुरा, जिला बेगूसराय।

02. मो. इश्तियाक पे. मो. अब्बास, साकिन परना, थाना नीमाचांदपुरा जिला बेगूसराय।

03. मो. फरहान पे. मो. महफूज अंसारी, साकिन परना, थाना नीमाचादपुरा, जिला बेगूसराय।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!