CRIME NEWS: प्रिंस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर अजय कुमार उर्फ दुर्योधन देशी रायफल एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
Ad Place!

CRIME NEWS: प्रिंस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कॉन्ट्रैक्ट किलर अजय कुमार उर्फ दुर्योधन देशी रायफल एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

THN Network: BINOD KARN


BEGUSARAI: मुफसिल थानान्तर्गत कावेरी पेट्रोल पम्प के पास 07.जनवरी 23 को प्रिंस कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। पुअनि विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी की टीम एवं एसटीएफ बिहार की टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में इस कांड के फरार अभियुक्त अजय कुमार उर्फ दुर्योधन को देशी रायफल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण कॉन्ट्रैक्ट किलर को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा |


दर्ज कांड : 

 मटिहानी थाना कांड सं. 20/23, दिनांक 15.02.23 धारा :- 25(1-b)ए /26 आर्म्स एक्ट।

बरामदगी / जप्ती :- 

देशी रायफल   :- 01

जिंदा कारतूस   :-  02

गिरफ्तार अपराधी का नाम- पता एवं आपराधिक इतिहास :- 

01. अजय कुमार उर्फ दुर्योधन पे. रामाकांत सिंह सा० रामदिरी रामनगर थाना-मटिहानी जिला- बेगूसराय।

अपराधिक इतिहास :- मुफसिल थाना कांड सं. 11/23 दिनांक 07.01.23 धारा 307/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट
परिवर्तित धारा-302 / 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!